LOADING...
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर रिलीज के लिए हाेगा भव्य आयोजन, बनाई गई ये योजना
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर पर आया अपडेट

'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर रिलीज के लिए हाेगा भव्य आयोजन, बनाई गई ये योजना

Feb 09, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। अब सबकी नजरें सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' पर हैं, जिसका टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने माहाैल पहले ही बना दिया है। इंतजार है तो ट्रेलर का जिसपर एक बड़ा अपडेट आया है। ताजा जानकारी में पता चला है कि 'धुरंधर 2' के प्रचार-प्रसार में निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए ट्रेलर को जारी करने के लिए भव्य आयोजन करने की योजना है।

रिलीज

NMACC में एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज होगा ट्रेलर

इंडिया टुडे ने बताया कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर मुंबई में, नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया जाएगा। निर्माता सीक्वल की रिलीज से पहले इसका जमकर प्रमोशन करना चाहते हैं और और NMACC कार्यक्रम से फिल्म के लिए सही माहौल बनने की उम्मीद है। जाहिर है कि 837.8 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर' ने पहले से ही दर्शकों की उम्मीदों को काफी ऊंचा कर रखा है।

फिल्म

इस बार दिखेगी बदले की कहानी

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली किस्त को खत्म किया गया था। इस बार नए हिंदुस्तान और बदले की कहानी दिखाई जाएगी जिसकी झलक टीजर में दिखाई दे चुकी है। रणवीर अपने किरदार हमजा अली मजारी को दोहराते हुए दिखाई देंगे। उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की वापसी होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Advertisement