LOADING...
अमेरिकन सेलिब्रिटी काइली जेनर को पीछे छोड़ अंडे ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, बनाया रिकॉर्ड

अमेरिकन सेलिब्रिटी काइली जेनर को पीछे छोड़ अंडे ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, बनाया रिकॉर्ड

Jan 15, 2019
01:01 pm

क्या है खबर?

यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। आज के समय में कब क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जिसे पूरी दुनिया में पहचान मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक साधारण अंडा सनसनी बनकर उभरा है। अंडे ने अमेरिकी अभिनेत्री काइली जेनर को भी पीछे छोड़ दिया है।

इंस्टाग्राम

अंडे की फ़ोटो ने इंस्टाग्राम पर मचाई सनसनी

दरअसल यह पूरा मामला 4 जनवरी को उस समय शुरू हुआ जब world_record_egg नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अंडे की फ़ोटो शेयर की गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साधारण से अंडे की फ़ोटो को अब तक 3.8 करोड़ से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस अकाउंट के लगभग 52 लाख फ़ॉलोअर्स हैं और अब तक इस अकाउंट पर केवल एक ही अंडे की फ़ोटो शेयर की गई है। फ़ोटो ने इंस्टाग्राम पर सनसनी मचा दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अकाउंट पर पोस्ट की गई अंडे की फ़ोटो

Advertisement

मामला

काइली जेनर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

world_record_egg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अंडे की फ़ोटो पोस्ट की गई है। इसके साथ ही लिखा गया है, 'आइए एक विश्व रिकॉर्ड बनाएँ और इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट प्राप्त करें। काइली जेनर द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड (1.8 करोड़) को तोड़कर अब यह हमें मिल गया है।' इस विश्व रिकॉर्ड के बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक साधारण सा दिखने वाला अंडा इतने लाइक्स पा सकता है।

Advertisement

इंस्टाग्राम पोस्ट

काइली जेनर की इस फोटो के नाम था विश्व रिकॉर्ड

काइली जेनर

पिछले साल फ़रवरी में शेयर किया था फ़ोटो

21 साल की अभिनेत्री काइली जेनर ने पिछले साल फ़रवरी में अपनी न्यूबॉर्न बेबी के साथ पहली फ़ोटो शेयर की थी। काइली की इस फ़ोटो ने इंस्टाग्राम पर 1.8 करोड़ लाइक्स पाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन एक अंडे ने इंस्टाग्राम पर 3.8 करोड़ से ज़्यादा लाइक्स पाकर काइली को पीछे छोड़ दिया है। काइली ने ख़ुद के पिछड़ने पर सड़क पर अंडे को फोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। काइली ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अंडा फोड़ते हुए काइली का वीडियो

जानकारी

अमेरिका की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं काइली जेनर

काइली जेनर अभी मात्र 21 साल की हैं। इतनी कम उम्र में ही यह अमेरिका की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। इसके अलावा काइली के पास लगभग $90 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति है।

Advertisement