NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापानी अरबपति के ट्वीट को मात्र 2 दिन में मिले 50 लाख रीट्वीट, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    जापानी अरबपति के ट्वीट को मात्र 2 दिन में मिले 50 लाख रीट्वीट, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    जापानी अरबपति के ट्वीट को मात्र 2 दिन में मिले 50 लाख रीट्वीट, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 07, 2019
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    हर साल कई तरह के रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन इस बार नया साल 2019 शुरू होने के 7 दिन के अंदर ही एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बन गया है।

    यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि आज का युग सोशल मीडिया का युग है और इस साल बना रिकॉर्ड भी इसी से संबंधित है।

    हम जिस नए विश्व रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं, वह एक ट्वीट के सबसे ज़्यादा बार रीट्वीट का है।

    विश्व रिकॉर्ड

    मात्र दो दिनों में ही ट्वीट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान के अरबपति युसाकु मेजावा के एक ट्वीट को साल 2019 की शुरुआत में ही सबसे ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया।

    ट्विटर पर इनके एक ट्वीट को अभी तक लगभग 50 लाख लोगों ने रीट्वीट किया है।

    पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि उन्होंने यह ट्वीट 5 जनवरी यानी आज से दो दिन पहले ही किया था। दो दिनों में ही ट्वीट ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

    परिचय

    ऑनलाइन फ़ैशन रिटेलर जोजोटाउन के संस्थापक हैं युसाकु

    बता दें कि युसाकु जापान की सबसे बड़ी ऑनलाइन फ़ैशन रिटेलर वेबसाइट जोजोटाउन (ZOZOTOWN) के संस्थापक हैं।

    इन्होंने 5 जनवरी को किए ट्वीट में लिखा था, 'जोजोटाउन की नई साल की सेल इतिहास में सबसे तेज़ रही है और अब तक ¥1,000 करोड़ (लगभग Rs. 6.5 अरब) का सामान बेचा है। इसके लिए मैं आप में से 100 लोगों को ¥10 करोड़ (लगभग Rs. 6.5 करोड़) नकद दूँगा। अप्लाई करने के लिए ट्वीटर हैंडल को फ़ॉलो करें और रीट्वीट करें।'

    ट्विटर पोस्ट

    युसाकु के इस ट्वीट को मिले सबसे ज़्यादा रीट्वीट

    ZOZOTOWN新春セールが史上最速で取扱高100億円を先ほど突破!!日頃の感謝を込め、僕個人から100名様に100万円【総額1億円のお年玉】を現金でプレゼントします。応募方法は、僕をフォローいただいた上、このツイートをRTするだけ。受付は1/7まで。当選者には僕から直接DMします! #月に行くならお年玉 pic.twitter.com/cKQfPPbOI3

    — Yusaku Maezawa (MZ) 前澤友作 (@yousuck2020) January 5, 2019

    ट्विटर

    इससे पहले, मुफ़्त में चिकन नगेट खाने के लिए किये गए ट्वीट के नाम था रिकॉर्ड

    युसाकु का ट्वीट अब तक दुनिया में सबसे ज़्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया है।

    इससे पहले कार्टर नाम के व्यक्ति का फ़ूड चेन वेंडी को किया गया ट्वीट सबसे ज़्यादा (36 लाख) रीट्वीट हुआ ट्वीट था।

    कार्टर ने ट्वीट में वेंडी से सवाल किया था कि, एक साल तक मुफ़्त में चिकन नगेट खाने के लिए उन्हें कितने रीट्वीट चाहिए। जवाब में कंपनी ने 1 करोड़ 80 लाख रीट्वीट की माँग की, जो अभी तक अधूरी है।

    ट्विटर पोस्ट

    कार्टर के ट्वीट ने भी रचा था इतिहास

    HELP ME PLEASE. A MAN NEEDS HIS NUGGS pic.twitter.com/4SrfHmEMo3

    — Carter Wilkerson (@carterjwm) April 6, 2017

    जानकारी

    हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की एक फोटो को भी मिले थे लाखों रीट्वीट

    युसाकु और कार्टर से पहले किसी ट्वीट को सबसे ज़्यादा रीट्वीट का रिकॉर्ड हॉलीवुड एक्टर और प्रज़ेंटर एलेन डीजेनर्स के नाम था। 2014 ऑस्कर्स सेरेमनी के दौरान की उनकी एक फ़ोटो को लगभग 33 लाख रीट्वीट मिले थे।

    ट्विटर पोस्ट

    2014 ऑस्कर्स सेरेमनी के दौरान की सेल्फी

    If only Bradley's arm was longer. Best photo ever. #oscars pic.twitter.com/C9U5NOtGap

    — Ellen DeGeneres (@TheEllenShow) March 3, 2014
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    सलमान खान ने नहीं की थी स्नेहा उल्लाल की सिफारिश, 20 साल बाद खुला राज सलमान खान
    IPL 2025 में नया नियम, टीमें बाकी मैचों के लिए अस्थायी खिलाड़ी चुन सकेंगी IPL 2025
    भारत स्वदेशी GPU का प्रोटोटाइप इसी साल करेगा तैयार सेमीकंडक्टर
    लैंड रोवर डिफेंडर ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2025 में इतनी बिकीं  टाटा मोटर्स

    ट्विटर

    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास फेसबुक

    सोशल मीडिया

    फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका फेसबुक
    अमेजन के बाद अब कोरा से 10 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक सुरक्षा
    दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले नेता बने मोदी, इस फोटो को मिले सर्वाधिक लाइक नरेंद्र मोदी
    फेसबुक पर वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द आएगा नया फीचर फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025