NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिवाली: इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत
    अगली खबर
    दिवाली: इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत
    ऐसे पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर (तस्वीर: फ्रीपिक)

    दिवाली: इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत

    लेखन अंजली
    Nov 09, 2023
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    5 दिवसीय दीपोत्सव का त्योहार 10 नवंबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान कई लोग अपने घरों को प्लास्टिक और प्रदूषण पैदा करने वाली चीजों से सजा लेते हैं।

    हालांकि, अगर आप इस बार इन चीजों का इस्तेमाल करने की बजाय पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो अपने घर को पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं से सजाएं। आप चाहें तो ऐसी वस्तुएं खुद भी बना सकते हैं।

    आइए पर्यावरण के अनुकूल सजावटी वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

    #1

    पत्तों और फूलों से बनाएं तोरण 

    तोरण दरवाजे और प्रवेश द्वार पर सुंदर लगता है और इसे आप खुद भी घर पर बना सकते हैं।

    इसके लिए आम के पत्ते इकठ्ठा करें और धागे में एक-एक पत्ते को जोड़ते हुए माला का रूप दें।

    पत्तों के बीच में आप गेंदे या फिर गुलाब के फूल भी लगा सकते हैं। इसके बाद इस तोरण को दरवाजे पर टांग दें।

    यहां जानिए अलग-अलग तरह के तोरण बनाने के तरीके।

    #2

    दीयों और मेसन जार का करें इस्तेमाल

    दिवाली पर आजकल कई लोग दीयों से ज्यादा चमचमाती लाइट्स से अपने घर को सजाते हैं। आप ऐसा न करें और अपने घर को दीयों की रोशनी से रोशन करें।

    इसके अलावा आप अपने कमरों को सजाने के लिए मेसन जार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेसन जार में LED लाइट्स या फेयरी लाइट्स की एक स्ट्रिंग जोड़ें और इसे घर के कोनों में रखें।

    #3

    प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाएं 

    त्योहार भले ही कोई भी हो, प्रवेश द्वार की सजावट रंगोली से ही पूरी होती है।

    हालांकि, अगर आप रंगोली बनाने के लिए तरह-तरह के रंगों या आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करते हैं तो अब से ऐसा करना छोड़ दें। ये पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होती हैं।

    इनकी बजाय सफेद रंग के लिए चावल का आटा, लाल रंग बनाने के लिए सिंदूर, पीले रंग के लिए हल्दी और हरे रंग के लिए पिसी हुई नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें।

    #4

    खुद बनाएं झूमर 

    आप चाहें तो अपने घर की छत को खुद से झूमर बनाकर सजा सकते हैं।

    इसके लिए पहले अलग-अलग रंग के पेपर्स को अपने पसंदीदा आकार में कैंची से काटें, फिर एक डिब्बे के ढक्कन के ऊपरी हिस्से में गोलाकार में छेद करें और हर एक छेद में अलग-अलग पतला रिबन बांधे।

    इसके बाद रिबन पर कटे हुए रंगीन पेपर को स्टेपलर से अटैच करें, फिर इसे अपने घर के किसी भी कमरे में टांगे।

    #5

    बोतल लालटेन से सजाएं घर

    अगर आप कांच की खाली बोतलों को फेंक देते हैं तो इस बार ऐसा न करें क्योंकि आप चाहें तो इन खाली बोतलों का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए भी कर सकते हैं।

    खासतौर से बियर या वाइन बोतलों का इस्तेमाल दिवाली पर घर को सजाने के लिए आसानी से किया जा सकता है।

    इसके लिए सबसे पहले वाइन या बियर बोतलों को अच्छे से साफ करें और फिर उनके अंदर फेयरी लाइट्स लगाकर लालटेन तैयार कर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    दिवाली

    दिवाली पर भारत के इन 5 राज्यों में बनते हैं ये पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां जम्मू-कश्मीर
    दिवाली के बारे में 10 शानदार और दिलचस्प बातें लाइफस्टाइल
    दिवाली पूजा पर पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये पांच आउटफिट, लगेंगी बेहद खूबसूरत लाइफस्टाइल
    स्वदेशी जागरण मंच ने किया पटाखों पर प्रतिबंध का विरोध, कहा- आहत होती हैं भावनाएं दिल्ली

    घर की सजावट

    घर को प्राकृतिक रूप से महकाने में मदद कर सकते हैं ये पांच तरह के पौधे लाइफस्टाइल
    बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन ऑनलाइन शॉपिंग
    मानसून के दौरान अपने फर्नीचर को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    जानिए क्या होता है ह्यूमिडिफायर और इसका इस्तेमाल करना कैसे है लाभदायक लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025