
दिवाली के बारे में 10 शानदार और दिलचस्प बातें
क्या है खबर?
पांच दिवसीय दीपोत्सव यानी दिवाली भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्योहार है, जो ढेर सारी खुशियां लेकर आता है।
इस खास मौके पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं और मुंह मीठा करते हैं।
इस बार रोशनी का त्योहार 24 अक्टूबर को पड़ रहा है और इसी के साथ धनतेरस, भाई दूज और छठ पूजा जैसे त्योहार एक के बाद एक आने वाले हैं।
आज हम आपको इस त्योहार के बारे में 10 दिलचस्प बातें बताएंगे।
#1, #2
हिंदुओं के साथ-साथ सिख और जैन भी मनाते हैं दिवाली
1) दिवाली का त्योहार बहुत बड़ा और प्रसिद्ध त्योहार है, जो पांच दिनों तक मनाया जाता है। इसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। दिवाली हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह के 14वें दिन मनाई जाती है।
2) भारत में दिवाली एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। हालांकि ज्यादातर लोग अक्सर दिवाली को हिंदू त्योहार मानते हैं, लेकिन इसे सिख और जैन धर्म के लोग भी बड़े हर्षोल्लास से मनाते हैं।
#3, #4
बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक
3) यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इस दिन भगवान राम अत्याचारी राजा रावण का वध करके माता सीता को लेकर अयोध्या वापस लौटे थे।
4) पश्चिम बंगाल में लोग दिवाली के दौरान बुरी ताकतों का नाश करने वाली देवी काली की भी पूजा करते हैं। वहीं नेपाल में लोग दुष्ट राजा नरकासुर पर भगवान कृष्ण की जीत का जश्न मनाते हैं।
#5, #6
देवी-देवाताओं की होती है पूजा-अर्चना
5) दिवाली धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी के सम्मान के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है।
6) संस्कृत भाषा में दिवाली को "रोशनी का त्योहार" कहा जाता है। इस त्योहार के दौरान लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और उनके घरों में देवताओं की कृपा बनी रहने और पूरा साल समृद्धि और धन की कमी न होने की कामना करते हैं।
#7, #8
खुशियां बांटने और मौज-मस्ती वाला त्योहार
7) इन सबके अलावा दिवाली दोस्तों और परिवार के साथ खुशियां बांटने और मस्ती करने का भी समय होता है। लोग एक-दूसरे को गिफ्ट और मिठाइयां देते हैं। रात के समय लोग नए कपड़े पहनकर पूजा करके आतिशबाजी करते हैं।
8) इस त्योहार के लिए घरों की साफ-सफाई कर सजावट की जाती है और देवताओं के स्वागत और सौभाग्य लाने के लिए घरों के मुख्य दरवाजे के पास ही खूबसूरत रंगोली बनाई जाती है।
#9, #10
विदेशों में भी धूम-धाम से मनाई जाती है दिवाली
9) यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, जो खुशियां और आशीर्वाद लेकर आता है। भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में भी दिवाली बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है।
10) यूनाइटेड किंगडम (UK) के लेस्टर शहर में भी दिवाली समारोह का आयोजन किया जाता है।सजावट, संगीत और डांस जैसे शो का आनंद लेने के लिए हर साल हजारों लोग इस समारोह में इकट्ठा होते हैं।