
तरबूज खाने के बाद भूल से भी न खाएं ये चीजें, हो सकती हैं समस्याएं
क्या है खबर?
गर्मियों में तरबूज खाना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।
हालांकि, तरबूज खाने के बाद कुछ खान-पान की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इनका इनसके साथ सेवन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
आइए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से तरबूज की तासीर में बदलाव आ सकता है।
#1
तरबूज और नमक का मेल नहीं है अच्छा
तरबूज खाने के बाद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसका कारण है कि नमक और तरबूज का एकसाथ सेवन करने से खून में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है। इससे शरीर में पानी का स्तर भी बढ़ जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
बता दें कि शरीर को पर्याप्त पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए सोडियम की जरूरत होती है, लेकिन सोडियम का अधिक स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
#2
तरबूज के बाद दही और छाछ न पिएं
तरबूज के बाद दही या छाछ का सेवन भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इ
सके अतिरिक्त तरबूज खाने के बाद दही का सेवन करने से शरीर में कफ की समस्या हो सकती है।
इस समस्या के कारण सांस लेने में तकलीफ और छाती में जकड़न जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए तरबूज खाने के बाद दही या छाछ न पिएं।
#3
तरबूज के बाद पानी भी है नुकसानदायक
तरबूज खाने के बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए। हालांकि, तरबूज खाने से पहले या बीच में पानी पीने से कोई नुकसान नहीं है।
इसका कारण है कि तरबूज में पहले से ही 90 प्रतिशत पानी होता है और इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है, जिससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए तरबूज खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही पानी पिएं।
#4
तरबूज के बाद ठंडी चीजें न खाएं
तरबूज खाने के बाद ठंडा पानी या ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम आदि खाने से भी बचना चाहिए।
दरअसल, ठंडे पानी या ठंडी चीजों का सेवन करने से तरबूज में मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है।
इसके अतिरिक्त ठंडी चीजें खाने से गले में खराश की समस्या हो सकती है।
अगर आपको तरबूज खाने के तुरंत बाद ठंडी चीजों का सेवन करना ही है तो तरबूज के बाद 1-2 घंटे का अंतर रखें।
#5
तरबूज के बाद चाय या कॉफी न पिएं
तरबूज खाने के बाद चाय या कॉफी पीने से भी बचना चाहिए। हालांकि, आप चाहें तो तरबूज खाने से पहले या बीच में चाय या कॉफी पी सकते हैं।
दरअसल, तरबूज खाने के बाद चाय या कॉफी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।
खासतौर से अगर आप चाय या कॉफी में चीनी मिलाकर पीते हैं तो इससे गैस बनने लगती है।