
नाश्ते में इन 5 चीजों का सेवन है हृदय के लिए नुकसानदायक, न बढ़ाएं इनका सेवन
क्या है खबर?
नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है, लेकिन आजकल लोग व्यस्त दिनचर्या के कारण नाश्ते को नजरअंदाज कर देते हैं।
जो लोग नाश्ता करते हैं, वे इसे जल्दी और गलत तरीके से करते हैं। ऐसे लोग पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करने की बजाय तले हुए व्यंजन या फिर जंक फूड खाना पसंद करते हैं।
आइए आज हम आपको 5 ऐसी खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं, जो नाश्ते में शामिल नहीं करनी चाहिए।
#1
ब्रेड टोस्ट
ब्रेड टोस्ट एक लोकप्रिय नाश्ता है, लेकिन यह भी दिल की बीमारी के लिए खतरा बन सकता है।
दरअसल, ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए अक्सर सफेद ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पोषक तत्व कम और कैलोरी अधिक होती है।
ऐसे में अगर आप सफेद ब्रेड के टोस्ट को मक्खन या जैम के साथ खाते हैं तो यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो दिल के लिए नुकसानदायक है।
#2
पनीर
पनीर का इस्तेमाल कई तरह के नाश्ते में किया जाता है, लेकिन यह भी दिल की बीमारी के लिए खतरा बन सकता है।
पनीर में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर दिल की बीमारी का कारण बन सकती है।
बता दें कि शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रक्तचाप के अलावा दिल की कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
#4
आलू
आलू से बनी चीजें भी नाश्ते में शामिल की जाती हैं, लेकिन इनका सेवन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
आमतौर पर आलू से नाश्ते में आलू के पराठे, आलू की सब्जी और आलू के टिक्के आदि शामिल होते हैं, लेकिन इन चीजों में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
ऐसे में अगर आप इन चीजों का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको मोटापा, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
#5
चीज
आजकल कई लोग चीज को नाश्ते में शामिल करना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है।
इसलिए अगर आप रोजाना टोस्ट, सैंडविच या फिर अन्य किसी चीज में चीज का इस्तेमाल करते हैं तो अब ऐसा करना छोड़ दें।
इसके अतिरिक्त चीज का अधिक सेवन दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ा सकता है इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।
#6
मक्खन
मक्खन का इस्तेमाल भी कई तरह के नाश्ते में किया जाता है, लेकिन इसमें भी फैट की मात्रा अधिक होती है।
ऐसे में अगर आप रोजाना मक्खन से बने नाश्ते का सेवन करते हैं तो आपको मोटापा, रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए इन चीजों का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते को प्राथमिकता दें।