NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में बनाकर पिएं ये मिल्कशेक, आसान हैं इनकी रेसिपी
    अगली खबर
    गर्मियों में बनाकर पिएं ये मिल्कशेक, आसान हैं इनकी रेसिपी
    गर्मियों में बनाकर पिएं ये मिल्कशेक

    गर्मियों में बनाकर पिएं ये मिल्कशेक, आसान हैं इनकी रेसिपी

    लेखन अंजली
    Apr 18, 2022
    07:43 am

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान ठंडे-ठंडे मिल्क का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि इससे पेट भी भर जाता है।

    हालांकि, बाजार से मिलने वाली कई मिल्कशेक को बनाते समय आर्टिफिशियल रंग और स्वाद का इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण उनका सेवन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

    आइए आज हम आपको कुछ होममेड मिल्कशेक की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से बेहतरीन है।

    #1

    गुलाब के सिरप का मिल्कशेक

    सामग्री: दो बड़े स्कूप वनिला आइसक्रीम, आधा कप ठंडा दूध, दो बड़ी चम्मच गुलाब का सिरप और कुछ बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)।

    मिल्कशेक बनाने का तरीका: सबसे पहले एक ब्लेंडर में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक कांच के गिलास में गुलाब का सिरप डालें, फिर इसमें ब्लेंड वाला मिश्रण डालें। अंत में इसके ऊपर बारीक कटे काजू गार्निश करके इसका सेवन करें।

    #2

    थाई मिल्कशेक

    सामग्री: एक कप ठंडा नारियल का दूध, आधा कप आम का गूदा, दो चम्मच चीनी, एक चौथाई छोटी चम्मच हरी इलायची का पाउडर और बर्फ के कुछ टुकड़े।

    मिल्कशेक बनाने का तरीका: सबसे पहले एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालकर ब्लेंड करें, फिर इस मिश्रण को गिलास में डालकर इसके ऊपर आम के कुछ स्लाइस गार्निश करें। इसके बाद इस मिल्कशेक का सेवन करें।

    नोट: अगर नारियल का दूध और आम मीठे हैं तो चीनी का इस्तेमाल न करें।

    #3

    मैंगो मिल्कशेक

    सामग्री: दो आम, आधा गिलास ठंडा दूध, दो चम्मच चीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े।

    मिल्कशेक बनाने का तरीका: सबसे पहले दोनों आम को धोकर छिल लें। इसके बाद एक ब्लेंडर में छिले हुए आम, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को एक कांच के गिलास में डालें और इसके ऊपर आम के कुछ स्लाइस गार्निश करें, फिर इस स्वादिष्ट आम मिल्कशेक का सेवन करें।

    #4

    मिक्स ड्राई फ्रूट मिल्कशेक

    सामग्री: आधा गिलास दूध, दो चम्मच चीनी, तीन बादाम, चार काजू, तीन पिस्ता, दो छुआरे, दो खुबानी और बर्फ के कुछ टुकड़े।

    मिल्कशेक बनाने का तरीका: सबसे पहले सारे सूखे मेवों को पानी में लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद सारे भीगे सूखे मेवे पानी से निकालकर ब्लेंडर में डालें, फिर ब्लेंडर में दूध, चीनी और आइस क्यूब डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद तैयार मिल्कशेक को गिलास में डालकर पिएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रेसिपी

    एयर फ्रायर में बहुत आसानी से बनाए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी खान-पान
    सिरदर्द होने पर इन चाय का करें सेवन, जल्द मिलेगा आराम खान-पान
    बच्चों को बनाकर खिलाएं ये हेल्दी स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    एक साल से कम उम्र के बच्चों को बनाकर खिलाएं ये व्यंजन, आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025