Page Loader
इन तरीकों से प्लास्टिक के बर्तनों से हटाएं दाग, बढ़ जाएगी चमक

इन तरीकों से प्लास्टिक के बर्तनों से हटाएं दाग, बढ़ जाएगी चमक

लेखन अंजली
Jan 06, 2021
06:45 am

क्या है खबर?

आजकल कई लोग रसोई में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब प्लास्टिक के बर्तनों में काफी समय तक किसी चीज को रखा जाता है तो उस सामान की महक और दाग उनमें रह जाता है। ऐसे में उस महक और दाग को हटाने में काफी परेशानी होती है, लेकिन अगर आप चाहें कुछ टिप्स को अपनाकर इस काम काफी आसान बना सकते हैं। चलिए फिर जानें कि आप प्लास्टिक के बर्तनों से दाग कैसे हटा सकते हैं।

#1

क्लोरीन ब्लीच का करें इस्तेमाल

अगर आपके प्लास्टिक के बर्तनों पर किसी चीज का दाग लग गया है तो उसे हटाने के लिए आप क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस एक छोटे में टब में क्लोरीन ब्लीच और पानी को बराबर मात्रा में डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें, फिर दाग लगे प्लास्टिक के बर्तन को इस घोल में डालकर आधे से एक घंटा के लिए छोड़ दें। एक घंटा बाद घोल से बर्तन को निकालकर पानी से साफ कर लें।

#2

रबिंग अल्कोहल आएगा काम

रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करके आप प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे चाय, टमाटर सॉस कॉफी और जूस के दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बार बर्तन को पानी की मदद से पहले साफ कर लें। इसके बाद एक बाल्टी में पानी और रबिंग अल्कोहल मिलाएं और प्लास्टिक के बर्तन को उसमें डालकर ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर में बर्तन से दाग गायब हो जाएंगे। अब प्लास्टिक के बर्तन को साफ पानी से धोएं।

#3

बेकिंग सोडा भी हटा सकता है दाग

अगर आप चाहते हैं कि आपके प्लास्टिक के बर्तनों से सारे दाग हट जाएं तो इस काम में बेकिंग सोडा आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप बड़े से बर्तन में गर्म पानी भर लें, फिर इस गर्म पानी में तीन-चार चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिलाएं और प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे छोड़ दें। लगभग आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

#4

सिरका भी है असरदार

अगर आप प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे दागों से परेशान हैं तो सिरके का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप प्लास्टिक के बर्तनों पर सिरके का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद स्क्रब से रगड़कर बर्तन को अच्छे से साफ कर लें। इससे प्लास्टिक के बर्तन से आने वाली बदबू भी चली जाएगी और बर्तन बहुत जल्द साफ होकर एकदम नए दिखेंगे।