NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन टिप्स की मदद से अपने घर के लिए चुनें सही रंग
    अगली खबर
    इन टिप्स की मदद से अपने घर के लिए चुनें सही रंग

    इन टिप्स की मदद से अपने घर के लिए चुनें सही रंग

    लेखन अंजली
    May 11, 2020
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    रंगों का जीवन में बहुत महत्‍व होता है इसलिए सोच-समझकर ही अपने घर में रंग करवाएं क्‍योंकि इसे बार-बार बदलना आसान नहीं होता।

    हालांकि तरह-तरह के रंग घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन गलती से भी गलत रंग चुन लिया जाता है तो घर अधूरा-अधूरा सा लगता है।

    इसलिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनको आजमाकर आप अपने घर के लिए सही रंग का चुनाव कर सकते हैं।

    #1

    अच्छे से सोच-विचार करके ही घर के चुनें रंग

    आप अपने घर की दीवारों के लिए जो पहला रंग चुनते हैं वह बाकी रंगों को खोजने में भी आपकी मदद करता है।

    उदाहरण के लिए, आपने जो पहला रंग चुना है उसके आस-पास अपने दिमाग में एक थीम बनाएं। इसके बाद पेंटर से कहकर रंगों की शेड प्लेट में हल्के और गहरें रंगों पर ध्यान देकर अपने घर के लिए सही रंग का चुनाव करें।

    हर रंग का अपना अलग महत्व होता है इसलिए उन पर खास ध्यान दें।

    #2

    घर के कमरों में होने वाले कलर कॉम्बिनेशन पर दें ध्यान

    अगर आपने पहले से ही सोच लिया है कि घर की दीवारों पर कौन सा रंग करवाना है तो उसके लिए पहले अपने घर के सभी कमरों के रंगों के बीच कॉम्बिनेशन बना लें।

    उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने एक कमरे के लिए लाइट ग्रीन कलर का चुनाव किया है तो उसके कॉम्बिनेशन के हिसाब से आपके दूसरे कमरे में लाइट वॉयलेट रंग अच्छा लगेगा।

    आप अन्य कॉम्बिनेशन भी अपना सकते हैं। कलर कॉम्बिनेशन आजकल ट्रेंड बना हुआ है।

    #3

    चुने हुए रंगों का टेस्ट जरूरी

    घर के लिए सही रंग चुनने का स्मार्ट तरीका यह है कि घर की दीवारों पर रंग लगवाने से पहले चुने हुए रंगों का एक टेस्ट करवा लें।

    आपके इस काम को आसान बनाने के लिए बता दें कि लाल और पीले आदि हल्के रंग कमरे में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

    वहीं नीले और हरे आदि गहरे रंग शांति और घर को कूल रखने में मदद करते हैं। ये रंग गर्मियों के लिहाज से बेहद अच्छे हैं।

    #4

    इस तरह घर की दीवारों को बना सकते हैं आकर्षित

    अगर आप अपने घर की दीवारों को बहुत आकर्षित बनाना चाहते हैं तो सही रंग के चुनाव के साथ अपनी दीवारों पर ट्रेंडी पैटर्न भी बनवा सकते हैं।

    आमतौर पर लोग एक ही दीवार पर पैटर्न बनवाना पसंद करते हैं और बाकी दीवारों पर साधारण यानी एक ही रंग करवाते हैं।

    अधिक क्रिएटिविटी के लिए आप अपनी दीवारों पर अमूर्त कला का भी इस्तेमाल करवाकर देख सकते हैं। इससे भी आपकी दीवार आकर्षित लगेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस

    लाइफस्टाइल

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो लाइफस्टाइल
    शायद कोरोना वायरस जाने के बाद भी लोगों की जीवनशैली में शामिल रहेंगी ये आदतें! लॉकडाउन
    लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चे का जन्मदिन ऐसे करें सेलिब्रेट, जश्न बन जाएगा यादगार लॉकडाउन
    क्या आपने कभी खाया है तरबूज का हलवा? घर में ऐसे करें तैयार लॉकडाउन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025