NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा में शामिल करें ये 5 आनंददायक गतिविधियां, मजेदार होगा अनुभव
    अगली खबर
    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा में शामिल करें ये 5 आनंददायक गतिविधियां, मजेदार होगा अनुभव
    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान आ कर करें ये गतिविधियां

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा में शामिल करें ये 5 आनंददायक गतिविधियां, मजेदार होगा अनुभव

    लेखन सयाली
    Jan 10, 2025
    08:16 pm

    क्या है खबर?

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्थित है और यह भारत के महत्वपूर्ण वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है।

    यह उद्यान बाघों, गैंडे और अन्य दुर्लभ प्रजातियों का घर है। यहां की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 490 वर्ग किलोमीटर है और यह घने जंगलों और घास के मैदानों से भरा हुआ है।

    यहां की यात्रा पर आप वन्यजीव सफारी के साथ-साथ इन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

    #1

    जंगल सफारी का अनुभव लें

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी करना एक अनोखा अनुभव होता है। यहां आप जीप या हाथी पर सवार होकर जंगल की सैर कर सकते हैं।

    सफारी के दौरान आपको बाघ, गैंडा, हिरण और बारहसिंगा जैसे जानवर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां भी यहां देखी जा सकती हैं, जो पक्षी प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होती हैं।

    सफारी सुबह या शाम को आयोजित होती है, ताकि आप अधिकतम वन्यजीव देख सकें।

    #2

    टाइगर रिजर्व का दौरा करें

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान अपने टाइगर रिजर्व के लिए मशहूर है, जहां बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता है।

    इस रिजर्व में बाघ संरक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है, जिससे उनकी संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। यहां आने वाले पर्यटक टाइगर ट्रेल्स पर चलकर या जीप सफारी द्वारा इन खूबसूरत जीवों को नजदीक से देख सकते हैं।

    यह अनुभव वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास होता है, क्योंकि वे बाघों की गतिविधियों को करीब से देख सकते हैं।

    #3

    थारू जनजाति गांव की यात्रा करें

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के पास थारू जनजाति के गांव स्थित हैं, जहां आप स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जान सकते हैं।

    थारू जनजाति अपनी अनोखी परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए मशहूर है। गांव भ्रमण के दौरान आप उनके पारंपरिक नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प कला का आनंद ले सकते हैं।

    यह अनुभव आपकी यात्रा को यादगार बना देगा, क्योंकि यहां की संस्कृति आपको एक अलग दुनिया में ले जा सकती है।

    #4

    पक्षी विहार स्थल पर जाएं

    पक्षी प्रेमियों के लिए दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्वर्ग के समान हो सकता है, क्योंकि यहां कई प्रकार की पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

    इनमें प्रवासी पक्षी भी शामिल होती हैं, जो सर्दियों के मौसम में उड़कर यहां आ जाते हैं।

    इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की जलाशयों व झीलें मौजूद होने के कारण ये पक्षियों के लिए आदर्श स्थान बनता है, जहां वे भोजन व विश्राम कर सकते हैं।

    #5

    फोटोग्राफी करें

    प्राकृतिक सुंदरता और विविध जीव-जंतुओं से भरपूर दुधवा राष्ट्रीय उद्यान फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

    यहां का हर दृश्य, चाहे वह सूर्योदय-सूर्यास्त हो या किसी पशु-पक्षी का अनोखा पल, कैमरे में कैद करने योग्य है। यहां की हरियाली और जीव-जंतु आपके फोटोग्राफी कौशल को निखारने का अवसर देते हैं।

    इसलिए, अगर आप फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं, तो अपना कैमरा साथ लेकर जरूर जाएं और इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर भारत में बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब कोहरे का कहर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    देश में पलायन में आई कमी, अब कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग? बिहार
    महाकुंभ 2025: पानी के अंदर से लेकर हवा तक, तीर्थयात्रियों पर रहेंगी ड्रोन की नजरें प्रयागराज
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में बाइक पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, 3 लोग जिंदा जले गोरखपुर

    यात्रा

    वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, यहां करें ये गतिविधियां मध्य प्रदेश
    भारतीय बिना वीजा के कर सकेंगे रूस की यात्रा, जानिए इस देश के मशहूर पर्यटन स्थल रूस समाचार
    प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है गोक्यो घाटी, यहां आजमाएं ये गतिविधियां नेपाल
    इन 5 देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है नया साल, अपने परिवार संग करें यात्रा नया साल मुबारक हो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025