NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन पाँच सामान्य सेक्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं ज़्यादातर महिलाएँ, जानें
    अगली खबर
    इन पाँच सामान्य सेक्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं ज़्यादातर महिलाएँ, जानें

    इन पाँच सामान्य सेक्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं ज़्यादातर महिलाएँ, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 19, 2019
    08:55 pm

    क्या है खबर?

    एक स्वस्थ और संतुष्ट सेक्स लाइफ़ किसी दंपति के समग्र मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण होता है।

    सेक्स आनंददायक माना जाता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो इसे सही करने की ज़रूरत है।

    सेक्स समस्या या यौन रोग कुछ भी हो सकता है, जो सेक्स के दौरान पूर्ण संतुष्टि प्राप्त करने से रोकता है।

    यहाँ महिलाओं की पाँच सामान्य सेक्स समस्याओं और उनके उपचार के बारे में बताया गया है।

    #1

    सेक्स की इच्छा की कमी

    जैसे-जैसे महिलाएँ मेनोपॉज़ की स्थिति के क़रीब जाती हैं, उनमें सेक्स की इच्छा कम होने लगती है। हालाँकि, इसके लिए केवल उम्र ही ज़िम्मेदार नहीं है।

    डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी शारीरिक समस्या भी सेक्स की इच्छा को कम करती है।

    वहीं तनाव, अवसाद जैसी मानसिक समस्या भी सेक्स की इच्छा को कम करती है।

    समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए चिकित्सक या मनोवैज्ञानिक की सलाह ज़रूर लें।

    #2

    वजाइना का सूखापन

    वजाइना का सूखा होना, हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है, जो स्तनपान या मेनोपॉज़ के दौरान हो सकता है।

    वास्तव में मेनोपॉज़ पत्रिका में प्रकाशित 1,000 पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं के एक अध्ययन के अनुसार, पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में से 50% वजाइना के सूखेपन से पीड़ित हैं।

    इससे निपटने के लिए सेक्स के दौरान और बाद में ल्यूब्रिकेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके बाद भी समस्या से छुटकारा न मिले, तो चिकित्सक से सलाह लें।

    #3

    सेक्स करने में असमर्थ

    कई कारणों से महिलाएँ सेक्स करने में असमर्थ हो जाती हैं। वो चाहकर भी सेक्स नहीं कर पाती हैं।

    इसमें सेक्स को लेकर चिंता, फोरप्ले की कमी और आनंद रहित सेक्स या सेक्स के दौरान दर्द जैसे कारण शामिल हो सकते हैं।

    मेनोपॉज़ या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसे मुद्दों की वजह से हार्मोनल अशांति हो सकती है। इसके सही कारण का पता लगाने के लिए किसी पेशेवर चिकित्सक से बात करें और इसका उपचार करवाएँ।

    #4

    सेक्स के दौरान दर्द

    द जर्नल ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित 2015 के एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 30% महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है। इसकी मुख्य वजह वजाइना का सूखा होना या फोरप्ले की कमी हो सकती है।

    हालाँकि, इसके अलावा कुछ चिकित्सा स्थितियाँ जैसे प्रसव, सर्जरी, मेनोपॉज़ या त्वचा संबंधी परेशनियाँ भी हो सकती हैं।

    अगर आप भी सेक्स के दौरान दर्द महसूस करती हैं, तो इसके उपचार के लिए चिकित्सक की सलाह लें।

    #5

    ऑर्गेज्म तक पहुँचने में कठिनाई

    कथित तौर पर लगभग 5% पेरिमेनोपॉज़ल महिलाओं को सेक्स के दौरान ऑर्गेज़्म तक पहुँचने में कठिनाई होती है।

    हार्मोन के अलावा अन्य कारणों से भी यह समस्या हो सकती है, जिसमें चिंता, फोरप्ले की कमी, पुरानी बीमारी या कुछ दवाएँ शामिल हैं।

    ऑर्गेज़्म तक पहुँचने के लिए सेक्स के दौरान दिमाग का इस्तेमाल करते हुए नए पोज़ीशन और स्टाइल का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद भी समस्या बनी रहे, तो चिकित्सक की सलाह लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार

    स्वास्थ्य

    वजन कम करना है तो पीएँ ये आयुर्वेदिक चाय, महीनेभर में दिखेगा परिणाम वजन घटाना
    गर्मियों में शरीर की अंदर से सफ़ाई करके डिहाईड्रेट रखते हैं ये पाँच ड्रिंक लाइफस्टाइल
    गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, बढ़ सकती है सीने में जलन लाइफस्टाइल
    जन्मदिन पर जानें नेहा कक्कड़ की फ़िटनेस और उनकी चमकदार त्वचा का राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025