NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो 
    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो 

    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो 
    लेखन गौसिया
    Feb 23, 2023, 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो 
    करण सिंह ग्रोवर का आज है जन्मदिन

    टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज (23 फरवरी) अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं, जिससे उन्होंने कई लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई हैं। वह सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए अपने वर्कआउट रूटीन को अक्सर साझा करते रहते हैं। आइए आज करण के जन्मदिन पर उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    ये एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं करण

    करण फिट रहने और आकर्षक शरीर को बनाए रखने के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह 50 प्रतिशत शरीर के लिए और 50 प्रतिशत दिमाग को शांत रखने के लिए वर्कआउट करते हैं। करण पाइलेट्स एक्सरसाइज भी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें वेट ट्रेनिंग और कैलिस्थेनिक्स जैसी एक्सरसाइज करना अधिक पसंद है। इसके अलावा वह योग करना भी पसंद करते हैं और वह समय-समय पर अपना रूटीन बदलते रहते हैं।

    ये है करण का वर्कआउट रूटीन

    करण हमेशा वर्कआउट करने से पहले करीब 30-40 मिनट के लिए वॉर्मअप जरूर करते हैं। उन्होंने वेट ट्रेनिंग के लिए तीन दिन बांट रखे हैं, जिसमें वह एक दिन पैर के लिए, दूसरे दिन चेस्ट या ट्राइसेप्स के लिए और तीसरे दिन पीठ, बाइसेप्स, एब्स और ओब्लिक की एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा करण हफ्ते में तीन बार योग भी करते हैं और इस दौरान वह किसी भी तरह का वर्कआउट नहीं करते हैं।

    करण का डाइट प्लान

    करण नाश्ते में सेब के सिरके के साथ सब्जी या फल का जूस, अंडे का सफेद भाग, शहद, मेवे और ओट्स खाना पसंद करते हैं। लंच में वह बीन्स, गाजर और मटर के साथ ओट्स खिचड़ी और दो चिकन ब्रेस्ट खाते हैं। इसके बाद शाम के समय वह प्रोटीन शेक और फल खाते हैं। करण के डिनर में चिकन, अंडा या मछली, सलाद, दाल या ग्रेवी वाली सब्जियां होती हैं। मीठे में करण को बेसन का लड्डू पसंद है।

    करण ने प्रशंसकों को बताया फिटनेस मंत्र

    करण के मुताबिक, सिर्फ बॉडी बनाने के ख्याल से वर्कआउट न करें, बल्कि फिट रहने के लिए वर्कआउट करें। इसके लिए बहुत हैवी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है, सिर्फ नियमित रूप से टहलने और जॉगिंग करने से भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा डाइट, वर्कआउट और नींद के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के लिए पानी और फल का सेवन अधिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष
    एक्सरसाइज
    डाइट

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर

    एक्सरसाइज

     कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज गर्मियों के टिप्स
    स्विमिंग बनाम साइकिलिंग: वजन घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: कैसे इतना फिट रहते हैं सुपरस्टार जूनियर एनटीआर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान  जूनियर एनटीआर
    जन्मदिन विशेष: नुसरत भरूचा फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान नुसरत भरूचा

    डाइट

    गर्मियों में रागी को इन 5 रेसिपी के जरिए बनाए अपनी डाइट का हिस्सा रेसिपी
    बड़े काम आ सकता है पुदीना, जानिए इस्तेमाल करने के 5 तरीके लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: बहुत फिट हैं मानुषी छिल्लर, जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान मानुषी छिल्लर
    #NewsBytesExplainer: क्या होती है गोलो डाइट और यह वजन घटाने में सहायक है?  खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023