NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन
    अगली खबर
    आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन

    आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन

    लेखन सयाली
    Mar 26, 2024
    10:09 pm

    क्या है खबर?

    फाइबर एक आवश्यक पोषक तत्व है, जिसे खान-पान में जरूर जोड़ना चाहिए। खाद्य पदार्थों में 2 तरह के फाइबर मौजूद होते हैं- घुलनशील और अघुलनशील फाइबर।

    स्वस्थ आंत के लिए ये दोनों ही सहायक साबित होते हैं। चाहे रक्त शर्करा का स्तर हो या कोलेस्ट्रॉल, घुलनशील फाइबर दोनों को कम करके कई पाचन समस्याओं को हल करने में मदद करता है।

    इन 5 घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य-पदार्थों को डाइट में शामिल करने से आंत का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा।

    जानकारी

    जानिए क्या होता है घुलनशील फाइबर

    घुलनशील फाइबर एक तरह का आहार फाइबर है, जो पानी में घुल जाता है और पाचन के दौरान एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

    #1

    ओट्स 

    एक कप ओट्स में करीब 1.9 ग्राम घुलनशील फाइबर होता है। यह बीटा-ग्लूकेन का एक बढ़िया स्रोत है, जो एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है।

    यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। बीटा-ग्लूकन में मौजूद घुलनशील गुण रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

    आप घर पर आसानी से ओट्स की ये मीठी रेसिपी बनाकर खा सकते हैं।

    #2

    फलियां

    शरीर में घुटनशील फाइबर के स्तर को बढ़ाने के लिए आप फलियों का सेवन कर सकते हैं। ये पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करती हैं और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करती हैं।

    साथ ही ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। पकाने के बाद 133 ग्राम बीन्स में 3 ग्राम घुलनशील फाइबर होता है। आप दाल और छोले खाकर भी घुलनशील फाइबर पा सकते हैं।

    जानिए फाइबर शरीर के लिए क्यों जरूरी होता है।

    #3

    शकरकंद

    शकरकंद घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है। यह पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करने के साथ-साथ रक्त शर्करा के बढ़े हुए स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करती है।

    इसके सेवन से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत हो जाती है। आधा कप पके हुए शकरकंद में करीब 1.8 ग्राम घुलनशील फाइबर होता है।

    आप इसकी चाट और सब्जी बनाकर या इसे उबालकर खा सकते हैं।

    #4

    इसबगोल

    इसबगोल प्लांटागो ओवाटा नामक पौधे का बीज होता है। यह पौधा देखने में बिल्कुल गेंहूं जैसा होता है। इसे साइलियम भूसी भी कहते हैं, जो घुलनशील फाइबर का एक बढ़िया स्रोत है।

    यह मल त्याग को नियमित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साइलियम भूसी के एक कप में 67 ग्राम घुलनशील फाइबर होता है।

    इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

    #5

    आर्टीचोक

    आर्टिचोक को हाथीचक के नाम से भी जाना जाता है, जो की एक विदेशी सब्जी है। यह दुर्लभ सब्जी घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है।

    इसके सेवन से पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त किया जा सकता है। साथ ही यह लिवर को ठीक से काम करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

    एक आर्टिचोक में 4.7 ग्राम घुलनशील फाइबर होता है। आप इसे अपनी डाइट में जोड़कर पेट की समस्याओं से निजात पा सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    खान-पान

    अपनी देसी रसोई में लाएं इटली का जायका, जानिए लजानिया बनाने की आसान रेसिपी  रेसिपी
    गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं 5 लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी रेसिपी
    रात को सोने में होती है परेशानी? इन सुपरफूड्स के सेवन से आएगी अच्छी नींद  स्वास्थ्य
     स्वाद के साथ-साथ फायदों से भी भरपूर होता है शहतूत का फल, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    टीवी देखते-देखते न खाएं खाना, हो सकते हैं मोटापे समेत ये नुकसान खान-पान
    कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे  स्वास्थ्य टिप्स
    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये खान-पान
    प्राकृतिक तरह से वजन बढ़ाने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य-पदार्थ  वजन बढ़ाना

    डाइट

    इंटरमिटेंट फास्टिंग से कीटो 2.0 तक, 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये डाइट वजन घटाना
    दूध से ज्यादा इन खाद्य पदार्थों में होता है कैल्शियम, डाइट में करें शामिल  स्वास्थ्य टिप्स
    सर्दियों में कम प्यास लगने से हो सकता है डिहाइड्रेशन, बचाव के लिए पीयें ये पेय स्वास्थ्य टिप्स
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान फरहान अख़्तर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025