NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / तरबूज असली है या नकली? इन 5 तरीकों से लगाएं पता
    अगली खबर
    तरबूज असली है या नकली? इन 5 तरीकों से लगाएं पता
    असली और नकली तरबूज की पहचान करने के तरीके

    तरबूज असली है या नकली? इन 5 तरीकों से लगाएं पता

    लेखन अंजली
    Apr 15, 2025
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान तरबूज का सेवन सबसे अधिक किया जाता है क्योंकि यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि भरपूर पानी से युक्त होता है। इस वजह से यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

    हालांकि, इन दिनों बाजारों में नकली तरबूज भी बिक रहे हैं, जिन्हें असली तरबूज के साथ-साथ पहचानना मुश्किल हो सकता है।

    आइए आज हम आपको असली और नकली तरबूज की पहचान करने के तरीके बताते हैं।

    #1

    तरबूज की बनावट पर दें ध्यान

    तरबूज की बनावट पर ध्यान देकर ही असली और नकली तरबूज का पता लगाया जा सकता है।

    असली तरबूज पर हल्के हरे रंग के धब्बे होते हैं, जबकि नकली तरबूज पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं।

    इसके अलावा असली तरबूज की सतह थोड़ी खुरदरी होती है, जबकि नकली तरबूज की सतह चिकनी होती है।

    अगर तरबूज पर चमक भी दिखाई दे तो उसे खरीदने से बचें।

    #2

    तरबूज की महक से करें पहचान

    असली तरबूज की महक काफी तेज होती है, जबकि नकली तरबूज में कोई खुशबू नहीं होती है।

    अगर आपको तरबूज से महक आती है तो समझ जाइए कि यह असली है, लेकिन अगर सुगंध नहीं आती है तो यह नकली है।

    हालांकि, अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं तो तरबूज वाले से फल का एक टुकड़ा काटकर आपको देने को कहें ताकि आप उसकी खुशबू को अच्छे से सूंघ सकें।

    #3

    पानी की मदद से भी लग सकता है असली-नकली तरबूज का पता

    तरबूज असली है या नकली, यह पानी की मदद से भी पता लगाया जा सकता है।

    अगर आप एक गिलास पानी में तरबूज का टुकड़ा डालते हैं और वह तुरंत तैरने लगता है तो समझ जाइए कि तरबूज असली है।

    इसके विपरीत अगर ऐसा कुछ नहीं होता है तो तरबूज नकली है। असली तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से वह पानी में तैरने लगता है।

    #4

    बीज से करें पहचान

    असली तरबूज में काले रंग के बीज होते हैं, जबकि नकली तरबूज में सफेद रंग के बीज होते हैं।

    अगर आप तरबूज का टुकड़ा काटते हैं और बीज काले रंग के निकलते हैं तो समझ जाइए कि तरबूज असली है।

    इसके अलावा असली तरबूज के बीजों का आकार भी बड़ा होता है। हालांकि, अगर बीज सफेद रंग के निकलते हैं तो यह नकली है।

    #5

    कीमत से लगाएं पता

    असली और नकली तरबूज की कीमत भी एक-दूसरे से अलग होती है।

    असली तरबूज की कीमत अधिक होती है, जबकि नकली तरबूज सस्ते होते हैं। अगर आपको सस्ते दाम पर तरबूज मिल रहे हैं तो वह नकली हो सकता है।

    इन सभी तरीकों से आप असली और नकली तरबूज की पहचान कर सकते हैं। अगर आप नकली तरबूज खरीद रहे हैं तो उसे खाने से बचें क्योंकि इसके सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कनाडा ने भारत को G-7 सम्मेलन के लिए क्यों दिया निमंत्रण? प्रधानमंत्री कार्नी ने किया खुलासा कनाडा
    निर्देशक मनीष गुप्ता पर केस, ड्राइवर को नौकरी से निकाला; सैलरी मांगी तो किया जानलेवा हमला मुंबई
    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर  भारतीय क्रिकेट टीम
    विदेशी निवेशकों ने बेचे 8,700 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर, जानिए कारण  शेयर बाजार समाचार

    लाइफस्टाइल

    त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल, मिलेगा भरपूर फायदा त्वचा की देखभाल
    दिन का अंत करने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, जीवन में आएगी सकारात्मकता लाइफस्टाइल
    पैरों को मजबूती दे सकती है सूमो स्क्वाट एक्सरसाइज, जानिए इसे करने का तरीका एक्सरसाइज
    मिट्टी के बजाय पानी में बेहतर तरीके से उगती हैं ये जड़ी-बूटियां, बढ़ाएंगी खाने का स्वाद  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025