NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हॉर्नबिल से लेकर रण उत्सव तक: 5 सांस्कृतिक उत्सव, जिनमें शामिल होने पर मिलेगा यादगार अनुभव
    अगली खबर
    हॉर्नबिल से लेकर रण उत्सव तक: 5 सांस्कृतिक उत्सव, जिनमें शामिल होने पर मिलेगा यादगार अनुभव

    हॉर्नबिल से लेकर रण उत्सव तक: 5 सांस्कृतिक उत्सव, जिनमें शामिल होने पर मिलेगा यादगार अनुभव

    लेखन अंजली
    Nov 28, 2024
    05:49 am

    क्या है खबर?

    भारत अपनी विविधतापूर्ण संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है और अगर आप इसकी झलक देखना चाहते हैं तो यहां के मशहूर सांस्कृतिक उत्सव का रुख जरूर करें।

    बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर सुनहरे रेगिस्तान तक, प्रत्येक उत्सव एक अनूठा अनुभव प्रदान कर सकता है। साथ ही आपको रोमांचक गतिविधियां को देखने और उनका हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है।

    आइए जानते हैं कि कुछ ही महीनों में कौन-से सांस्कृतिक उत्सव आने वाले हैं।

    #1

    कोणार्क नृत्य महोत्सव

    ओडिशा में आयोजित किया जाने वाला कोणार्क नृत्य महोत्सव देश के सबसे बड़े नृत्य उत्सवों में से एक है। भारत की संगीत और इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध नाम इस महोत्सव में शामिल होते हैं।

    इस साल महोत्सव के आयोजकों ने विभिन्न तरह का नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत करने की योजना बनाई है। जनजातीय संगीत, भोजन और कला इस महोत्सव के अन्य मुख्य आकर्षण हैं।

    यह उत्सव इसी साल 01 से 05 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा।

    #2

    हॉर्नबिल उत्सव (नागालैंड)

    हॉर्नबिल नागा परंपरा और संस्कृति का एक शानदार उत्सव है, जो नागालैंड में आयोजित किया जाता है।

    इसमें पारंपरिक नागा मोरंग्स प्रदर्शनी, कला और शिल्प की बिक्री, फूड स्टॉल, हर्बल मेडिसिन स्टॉल, फूलों का शो, फैशन शो, सांस्कृतिक गाना और डांस आदि कार्यक्रम होते हैं।

    इसके अलावा यहां लोक प्रदर्शन, तीरंदाजी, कुश्ती, कार और बाइक के रोमांच और मिर्च खाने की लोकप्रिय प्रतियोगिता भी देखने को मिलती है।

    यह उत्सव इसी साल 01 से 10 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा।

    #3

    रण उत्सव (गुजरात)

    लगभग चार महीने तक चलने वाला रण उत्सव एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

    यह गुजरात के कच्छ के रण के पास एक गांव में 7,000 वर्ग मील के विशाल क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

    इस उत्सव में सफेद रेत के विशाल मैदान पर 400 शानदार तंबू लगते हैं। यहां लाइव सांस्कृतिक प्रदर्शन और कच्छी व्यंजन का आनंद लिया जा सकता है।

    इस साल यह उत्सव 01 नवंबर, 2024 से शुरू है और 28 फरवरी, 2025 तक चलेगा।

    #4

    मनाली विंटर कार्निवल (हिमाचल प्रदेश)

    हिमाचल प्रदेश का मनाली विंटर कार्निवल नए साल के आगमन का प्रतीक है, जो इस बार 02 जनवरी, 2025 से लेकर 06 जनवरी, 2025 तक चलेगा।

    साल 1977 में शुरू होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम स्कीइंग प्रतियोगिता से एक जीवंत उत्सव में विकसिक हुआ है, जिसमें बैंड प्रदर्शन, स्ट्रीट ड्रामा, लोक नृत्य, साहसिक खेल और स्थानीय व्यंजन भी शामिल हैं।

    अगर आप अगले साल की शुरूआत में मनाली जाए तो इस उत्सव की ओर रुख जरूर करें।

    #4

    गोवा कार्निवल (गोवा)

    गोवा में आयोजित होने वाला गोवा कार्निवल में कई जातियां, पंथ, रंग, धर्म और समुदायों के लोग शामिल होते हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं।

    इस उत्सव में डांस और गाने से लेकर दावत, खेल और प्रदर्शन जैसी सभी गतिविधियां होती हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें जोकर, फायर कलाकार, कलाबाज पेशेवर और लाइव बैंड भी शामिल होते हैं, जो उत्सव को बेहद रोमांचक बनाते हैं।

    यह चार दिवसीय उत्सव इस बार 01 मार्च, 2025 से 04 मार्च, 2025 तक चलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    विंडशील्ड वाइपर एक्सरसाइज करने से मिल सकते हैं कई लाभ, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें एक्सरसाइज
    डॉक्टर रघुनाथ माशेलकर से सीखने को मिल सकते हैं जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण सबक लाइफस्टाइल
    क्या केवल ऑर्गेनिक खाना ही कम करता है कीटनाशकों का असर?  खान-पान
    पेठे से बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025