NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगी मदद 
    अगली खबर
    अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगी मदद 

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगी मदद 

    लेखन सयाली
    Jun 23, 2024
    09:33 am

    क्या है खबर?

    सोने से ठीक पहले आप जो गतिविधियां करते हैं, वे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

    रात को अच्छी नींद लेने से आपको सुबह तारो-तजा महसूस होता है और दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है।

    ध्यान लगाने से लेकर स्वस्थ खान-पान तक, आपकी रात की स्वस्थ आदतें आपको आरामदायक नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

    आप अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए रात को सोने से पहले ये 5 काम जरूर करें।

    #1

    मोबाईल फोन को करें बंद

    इन दिनों लोगों को दिनभर मोबाईल से चिपके रहने की आदत पड़ चुकी है। इसके कारण लोग रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी सोने के बजाए फोन चलाते रहते हैं।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमें सोने से एक घंटा पहले ही अपने मोबाईल फोन और लैपटॉप जैसे उपकरणों को बंद करके रख देना चाहिए।

    सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से तनाव बढ़ता है, आंखें कमजोर होती हैं और नींद में बाधा आती है।

    #2

    अपनी मनपसंद किताब पढ़ें 

    अगर आपको रात में लेटते ही नींद नहीं आती है तो आप अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं। सोने से पहले किताबें पढ़ना आपके मन को शांत कर सकता है।

    इस आरामदायक गतिविधि के जरिए शरीर विश्राम की स्तिथि में आ जाता है और तनाव कम हो जाता है। साथ ही सोने से पहले किताब पढ़ने से अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

    आपको रात के समय इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

    #3

    सुबह के लिए सेट करें अलार्म 

    भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी होता है। ऐसा करने से दिनभर के काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और लोग समय के पाबंद भी बनते हैं।

    आप हर रात सोने से पहले सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म जरूर सेट करें। रात में अलार्म सेट करने से आपके मस्तिष्क को आराम मिलता है और बेहतर नींद आती है।

    #4

    कुछ देर के लिए लगाएं ध्यान

    ध्यान लगाना खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने का एक सदियों पुराना तरीका है। इसके जरिए आपको अपना मानसिक स्वास्थ्य सुधारने और नकारात्मक ख्यालों को मन से निकालने में मदद मिल सकती है।

    रात को सोने से पहले रोजाना शवासन, सुखासन और बालासन जैसे कुछ आसान और सुविधाजनक योग अभ्यास करें। इसके अलावा आप एक घंटे के लिए ध्यान लगाकर अपनी सांस को भी स्थिर कर सकते हैं।

    आप सोने से पहले ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

    #5

    त्वचा की देखभाल करना न भूलें

    मुलायम त्वचा पाने के लिए सही तरह से त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है। दिनभर की भाग दौड़ के बाद धूल और धुप के कारण त्वचा अस्वस्थ हो जाती है।

    ऐसे में आपको रात में सोने से पहले त्वचा को क्लींजर की मदद से अच्छी तरह साफ करना चाहिए। आप एक अच्छी नाइट क्रीम, आई क्रीम और बॉडी लोशन का भी उपजोग करें।

    ये सभी उत्पाद सुबह तक आपकी त्वचा में अवशोषित हो जाएंगे, जिससे आपको अंदरूनी निखार मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    नींद

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वास्थ्य

    रोजाना सुबह खली पेट पिएं प्याज का पानी, मिलेंगे मजबूत बाल समेत ये लाभ  खान-पान
    केरल के बाद दिल्ली में बढ़ रहे कंठमाला रोग के मामले, जानिए इसके लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    धनिया से भी बनाई जा सकती है स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय, जानिए सेवन के फायदे  खान-पान
    गर्मी के कारण पीठ पर हुए दानों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलु नुस्खे  टिप्स

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025