NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रात के समय न करें इन 5 खान-पान की चीजों का सेवन, आएगी अच्छी नींद
    अगली खबर
    रात के समय न करें इन 5 खान-पान की चीजों का सेवन, आएगी अच्छी नींद

    रात के समय न करें इन 5 खान-पान की चीजों का सेवन, आएगी अच्छी नींद

    लेखन अंजली
    Jun 13, 2024
    11:02 am

    क्या है खबर?

    विशेषज्ञ रोजाना करीब 7-8 घंटे सोने की सलाह देते हैं, लेकिन हममें से कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि गहरी नींद नहीं आती या अनियमित नींद आती है। इसका शरीर और दिमाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन आहार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसी खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका रात के समय सेवन आपकी नींद को खराब कर सकता है।

    #1

    कैफीन युक्त चीजों से करें परहेज

    सोने से पहले कभी भी कैफीन युक्त खान-पान की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनसे शरीर ऊर्जान्वित हो जाता है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है।

    इसलिए रात को सोने से पहले चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त आइसक्रीम जैसे डेसर्ट भी नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये भी कैफीन युक्त होते हैं।

    यहां जानिए बेहतर नींद के लिए प्रभावी स्लीप हाइजीन टिप्स।

    #2

    अधिक तला और मसालेदार खाना खाने से भी बचें

    अगर आप अधिक तला और मसालेदार खाना खाना पसंद करते हैं तो इसे लंच तक ही सीमित रखें क्योंकि रात के समय अधिक तला और मसालेदार खाना खाने से नींद में खलल पड़ सकता है।

    दरअसल, रात में ऐसा खाना खाने से पेट में जलन और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे नींद खराब होती है। इसलिए रात में ऐसा खाना खाने से बचें।

    यहां जानिए अधिक तला और मसालेदार खाना खाने के अन्य दुष्प्रभाव।

    #3

    एसिडिक चीजें खाना है नुकसानदायक

    रात के समय नींबू या चकोतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से बचें।

    बेशक ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन रात के समय इनका सेवन करने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

    इसका कारण है कि ये फल एसिडिक यानी अम्लीय होते हैं, जो सीने और पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी नींद में बाधा आ सकती है।

    #4

    पानी से भरपूर चीजों का भी न करें सेवन

    रात के समय पानी से भरपूर चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

    इसका कारण है कि इससे ओवरहाइड्रेशन हो सकता है और इसके कारण आपको बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है, जिससे नींद खराब हो सकती है।

    इसके अलावा सूर्यास्त के बाद हमारी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है, इसलिए रात में खाए गए पानी से भरपूर फल या अन्य चीजों को पचाना मुश्किल हो सकता है।

    #5

    केले से भी नींद में पड़ सकता है खलल

    अगर आप रात के समय केला खा लेते है तो अब ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि केले को पचने में काफी समय लगता है।

    इसके अलावा पोटेशियम से भरपूर केला खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे आपकी नींद में बाधा आ सकती है।

    यही नहीं अगर आप फ्लू से पीड़ित हैं और ऐसे में रात में केले का सेवन कर लिया तो इससे आपकी सर्दी और खांसी की समस्या बढ़ भी जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नींद
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर

    खान-पान

    गर्मियों के दौरान इन 5 तरीकों से डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेगी ठंडक लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स बीमारियों से बचाव
    घर के बने खाने को पौष्टिक बनाए रखने के लिए ये 5 गलतियां करने से बचें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    गर्मियों में रोजाना सुबह 100 ग्राम फालसा खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    विवेकानंद रॉक मेमोरियल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानिए, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया ध्यान तमिलनाडु
    भीषण गर्मी में भी सर्दी ने जकड़ लिया है? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मददगार हैं ये योगासन और प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास योग
    सुबह के समय पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगी भरपूर ऊर्जा हर्बल चाय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025