NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना दोपहर का खाना खाने के बाद 10 मिनट करें सैर, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे
    अगली खबर
    रोजाना दोपहर का खाना खाने के बाद 10 मिनट करें सैर, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे
    दोपहर का भोजन करने के बाद 10 मिनट की सैर करने के फायदे

    रोजाना दोपहर का खाना खाने के बाद 10 मिनट करें सैर, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे

    लेखन अंजली
    Feb 11, 2025
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    दोपहर के भोजन के बाद थोड़ी देर टहलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

    यह न केवल पाचन में मदद करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

    आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर दोपहर के खाने के बाद आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो 10 मिनट की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

    आइए इसके फायदे जानते हैं।

    #1

    पाचन क्रिया को सुधारने में है मददगार

    दोपहर के भोजन के बाद टहलने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

    जब हम खाना खाते हैं तो हमारे शरीर को उसे पचाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। इस दौरान हल्की सैर करने से पेट में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे भोजन जल्दी और सही तरीके से पचता है।

    इससे अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है।

    #2

    तनाव हो सकता है कम

    दोपहर का समय अक्सर कामकाज का दबाव लेकर आता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।

    ऐसे में दोपहर का भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहलने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

    ताजी हवा लेने से दिमाग को नई ऊर्जा मिलती है और आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।

    इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

    #3

    वजन नियंत्रित करने में है सहायक

    अगर आप वजन घटाने या उसे नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे हैं तो दोपहर का भोजन करने के बाद टहलना एक अच्छा उपाय हो सकता है।

    यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद करता है क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती हैं।

    नियमित रूप से ऐसा करने पर आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता जाता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है और मोटापे जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

    #4

    हृदय रोगों का खतरा हो सकता है कम 

    टहलने से हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

    नियमित रूप से चलने वाले लोगों में रक्तचाप सामान्य रहता है, जो दिल संबंधी बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है।

    यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जिससे दिल स्वस्थ बना रहता है।

    टहलने से रक्त संचार भी सुधरता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद होता है।

    #5

    ऊर्जा का स्तर बनाने में है कारगर

    दोपहर के खाने के बाद थकान और सुस्ती आना आम बात है।

    अगर आप कुछ समय पैदल चलते हैं, तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। चलने से ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जो मांसपेशियों तक पहुंचकर उन्हें सक्रिय बनाता है।

    इससे शरीर तरोताजा महसूस करता है और दिनभर चुस्ती बनी रहती है।

    इसके अलावा पैदल चलने से दिमाग को भी नई ऊर्जा मिलती है, जिससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित नहीं होती।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे खिलाड़ी, जिनके नाम की कम चर्चा हुई  IPL 2025
    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की संभावना संसद मानसून सत्र
    'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी शनाया कपूर
    'भूल चूक माफ' की 12 दिनों में कितनी हुई कमाई? 2 दिन बाद आएगी OTT पर  राजकुमार राव

    लाइफस्टाइल

    महाशिवरात्रि: तमिलनाडु के 5 मशहूर शिव मंदिर, जो आपको जरूर देखने चाहिए तमिलनाडु
    वर्कआउट से पहले क्यों खाने चाहिए कार्ब्स और प्रोटीन युक्त स्नैक्स? जानें कारण एक्सरसाइज
    चलने से पहले वार्मअप और बाद में कूल डाउन करना है जरूरी, जानें इसके फायदे  एक्सरसाइज
    रोजाना की ये 5 आदतें दिमाग पर डालती हैं बुरा असर, जानिए कैसे मानसिक स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025