NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्रियंका चोपड़ा करती हैं इन भारतीय घरेलू नुस्खों का पालन, दिल से आज भी हैं देसी 
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा करती हैं इन भारतीय घरेलू नुस्खों का पालन, दिल से आज भी हैं देसी 

    प्रियंका चोपड़ा करती हैं इन भारतीय घरेलू नुस्खों का पालन, दिल से आज भी हैं देसी 

    लेखन सयाली
    Aug 31, 2024
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    भारत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से सबका दिल जीत रही हैं। हालांकि, वह आज भी दिल से बिलकुल देसी हैं।

    प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए कई प्राकृतिक और घरेलू उपचार साझा करती रहती हैं, जिनका वह विदेश में भी पालन करती हैं।

    चाहे एसिडिटी दूर करनी हो या सूजन कम करनी हो, प्रियंका ऐसी तमाम परेशानियों के लिए आज भी अपनी मां द्वारा सिखाए गए नुस्खे ही अपनाती हैं।

    #1

    चेहरे पर लगाती हैं चावल के पानी और नारियल तेल का फेस पैक 

    रोजाना मेकअप इस्तेमाल करने के कारण प्रियंका की त्वचा अस्वस्थ हो जाती है। इस समस्या का निवारण करने के लिए हमारी देसी गर्ल चेहरे पर एक देसी फेस पैक लगाती हैं।

    उनकी मां मधु चोपड़ा एक त्वचा की डॉक्टर हैं, जिन्होनें प्रियंका को यह नुस्खा सिखाया है। वह सोने से पहले चावल के पानी और नारियल तेल से बना फेस पैक लगाती हैं।

    इसके जरिए अच्छी तरह त्वचा की देखभाल होती है और सभी अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।

    #2

    एसिडिटी के लिए पीती हैं सौंफ, धनिया और जीरे का पानी 

    प्रियंका खान-पान की शौकीन हैं और अपने पेट के स्वास्थ्य का भी अच्छी तरह ध्यान रखती हैं। वह एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों के बजाय एक घरेलू नुस्खे को अपनाती हैं।

    दरअसल, प्रियंका एसिडिटी को मिटाने के लिए सौंफ, धनिया और जीरे का पानी पीती हैं। इसे पीने से पेट में होने वाली जलन शांत हो जाती है और गैस से भी निजात मिलता है।

    #3

    गले की खराश मिटाने के लिए लेती हैं अदरक और शहद 

    हर अभिनेता-अभिनेत्री की तरह प्रियंका के लिए भी उनकी आवाज बेहद मायने रखती हैं। वह अपने गले को स्वस्थ रखने के लिए मां द्वारा सुजाए गए नुस्खे का पालन करती हैं।

    प्रियंका गले में खराश या खांसी होने पर अदरक और शहद का सेवन करती हैं। इन दोनों सामग्रियों में मौजूद चिकित्सीय गुण सूजन, बैक्टीरिया और मुक्त कण क्षति से लड़ने में मदद करते हैं।

    आप टॉन्सिल के इलाज के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

    #4

    पैरों में रगड़ती हैं कच्चा लहसुन

    प्रियंका ने जून में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने पैरों में लहसुन रगड़ रही थीं।

    प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अभिनय के दौरान स्टंट करते समय कई चोटें लगती रहती हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए वह लहसुन को रगड़ती हैं।

    प्रियंका का कहना है कि 34 की उम्र में शरीर की चोट को ठीक करने की क्षमता घट जाती है, जिसके कारण उन्हें इस नुस्खे का सहारा लेना पड़ता है।

    #5

    गर्म पानी में मिलाती हैं अदरक, हल्दी, नींबू और शहद

    प्रियंका अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए रोजाना सुबह एक हर्बल चाय बनाकर पीती हैं। वह पानी गर्म करके उसमें अदरक, हल्दी, नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं।

    प्रियंका ने बताया, "मैं लगभग हर दिन शूटिंग कर रही हूं और बीमार होने का जोखिम नहीं उठा सकती, इसीलिए मैं सुबह की डाइट में इस पेय को शामिल करती हूं।"

    इन सभी सामग्री में सूजनरोधी, जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    घरेलू नुस्खे
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने किया नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की जोड़ीदार हॉलीवुड समाचार
    कियारा आडवाणी से रणवीर सिंह तक, ये हैं सबसे महंगी शादी करने वाले बॉलीवुड सितारे अनुष्का शर्मा
    बॉलीवुड की इन हीरोइनों ने विदेशियों के साथ बसाया घर, अब लगेगा तापसी पन्नू का नंबर राधिका आप्टे
    कौन हैं रक्षित केजरीवाल, जिनसे प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा ने रचाई शादी? बॉलीवुड समाचार

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    शेविंग के बाद रेजर बर्न होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    ड्राई नोज क्या है? जानिए इस समस्या से राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    हिचकी से हैं परेशान? तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गर्मियों में सनबर्न से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल

    घरेलू नुस्खे

    पैर में मोच आने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा लाइफस्टाइल
    मुंहासों से अलग होते हैं होंठों के छाले, जानिए इनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    गर्भावस्था के दौरान सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे गर्भवती महिला
    सर्दियां में खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके सर्दियों के टिप्स

    टिप्स

    कार की कपड़े वाली सीट्स को ऐसे करें साफ, नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे  कार
    त्वचा की देखभाल के लिए महिलायें चेहरे पर लगाती है बर्फ, जानिए इससे मिलने वाले लाभ  त्वचा की देखभाल
    कार में चूहों ने बना लिया है घर तो ऐसे कर सकते हैं बचाव  कार
    त्वचा पर आम का बटर इस्तेमाल करने से मिलेगी निखरी त्वचा, जानिए फायदे और अन्य बातें त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025