LOADING...
एवोकाडो के इस्तेमाल से सेहत से लेकर ख़ूबसूरती तक मिलते हैं ये कमाल के फ़ायदे

एवोकाडो के इस्तेमाल से सेहत से लेकर ख़ूबसूरती तक मिलते हैं ये कमाल के फ़ायदे

Apr 24, 2019
09:55 am

क्या है खबर?

फलों को स्वास्थ्य और ख़ूबसरती के लिए बेहतर माना जाता है। कुछ फल आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, जबकि कुछ फल महँगे और कम मिलते हैं, लेकिन उनके फ़ायदे कमाल के होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फल एवोकाडो के बारे में बताने जा रहे हैं। एवोकाडो गहरे रंग का फल है जो सेहत के साथ ही ख़ूबसूरती के लिए भी बेहतर माना जाता है। आइए जानें एवोकाडो खाने से होने वाले फ़ायदों के बारे में।

जानकारी

एवोकाडो में पाए जाते हैं ये तत्व

रोज़ाना एक एवोकाडो खाने से शरीर की विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। इससे न केवल बीमारियाँ दूर रहती हैं, बल्कि बिना दाग-धब्बों वाली चमकदार त्वचा भी पाई जा सकती है।

फ़ायदा 1 और 2

कोलेस्ट्रॉल कम करे और घटाए वजन

एवोकाडो में गुड फ़ैट पाया जाता है। गुड फ़ैट शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक के ख़तरे को कम करता है। इसे आप मेयोनीज या सैंडविच के रूप में भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। लंच में एवोकाडो का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे भूख नियंत्रित होती है, जिससे ओवरइटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है और वजन भी कम होता है।

फ़ायदा 3 और 4

आँखों और डायबिटीज के लिए फ़ायदेमंद

आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम से भरपूर एवोकाडो खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। इसके साथ ही चश्में से भी छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद और आँखों की मांसपेशियाँ ख़राब होने का ख़तरा कम होता है। जो लोग डायबिटीज के शिकार हैं, उनके लिए एवोकाडो फ़ायदेमंद है। लंच में इसका सेवन करने से शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीज़ों के लिए शरीर का शुगर स्तर नियंत्रित रहना ज़रूरी है।

फ़ायदा 5 और 6

हड्डियों को मज़बूत बनाए और कैंसर से बचाए

एवोकाडो में विटामिन K, फोलेट, कॉपर और कई तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। अगर आप अपनी हड्डियों को मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रोज़ाना एक एवोकाडो शामिल करें। एक शोध के अनुसार, एवोकाडो शरीर में प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह कीमोथेरेपी से होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए इसका सेवन ज़रूर करें।

फ़ायदा 7 और 8

दाग-धब्बे दूर कर बनाए चमकदार त्वचा

चेहरे के दाग-धब्बों, पिंपल को दूर करने के लिए एक कटोरी में एवोकाडो, नमक, चीनी और दूध को अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसे चेहरे पर लगाने के बाद 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ़ पानी से धो लें। दाग-धब्बे दूर हो जाएँगे। चमकदार त्वचा के लिए एवोकाडो और पपीता को मैश करके इसमें शहद मिलाएँ और चेहरे पर लगाएँ। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा दमकने लगेगा।

फ़ायदा 9 और 10

रूसी और सफ़ेद बालों से छुटकारा

एवोकाडो में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण रूसी की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देते हैं। इसका तेल या गूदा सिर की त्वचा पर लगाने से आपको शुष्क और पपड़ीदार स्किन से राहत मिलती है। इसके अलावा सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से सफ़ेद बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। सफ़ेद बालों के लिए इसके तेल से सिर की मसाज करना भी फ़ायदेमंद होता है। इसलिए एवोकाडो का इस्तेमाल ज़रूर करें।