NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बादाम बनाम अखरोट: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?
    लाइफस्टाइल

    बादाम बनाम अखरोट: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?

    बादाम बनाम अखरोट: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?
    लेखन अंजली
    Jul 28, 2020, 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बादाम बनाम अखरोट: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?

    शरीर को स्वस्थ रखने में सूखे मेवों का सेवन अहम भूमिका निभाता है क्योंकि ये कई पोषक गुणों से समृद्ध होते हैं। सूखे मेवों में शामिल बादाम और अखरोट भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद साबित हो सकते हैं। आइए तुलना करते हैं कि बादाम और अखरोट में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है।

    दोनों में कितना पोषण होता है?

    बादाम कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं अखरोट एंटीऑक्सिडेंट, कॉपर, मैंगनीज और कई आवश्यक फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। दोनों सूखे मेवों में कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा एक सामान होती है, लेकिन बादाम में अखरोट के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है बादाम का सेवन

    बादाम में फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट और लो कार्बोहाइड्रेट होता है जिस कारण इसे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स की श्रेणी में रखा गया है। लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स में उन खाद्य पदार्थों को रखा जाता है जिनमें ग्लूकोज की मात्रा कम होती है। इसलिए बादाम का सेवन करने से टाइप-2 मधुमेह के जोखिम से बचा जा सकता है। इसके साथ ही यह वजन नियंत्रित करने में भी सहायक है और कई अन्य समस्याओं से भी राहत देने में सक्षम है।

    अखरोट से स्वास्थ्य को होते हैं ये फायदे

    अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है। इसके अतिरिक्त अखरोट रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक सिद्ध होता है और इससे शरीर को कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, अखरोट में मौजूद प्रोटीन में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए जाना जाता है।

    दोनों का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    बादाम का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायता प्रदान करता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके साथ ही बादाम के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रोल के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद मिल सकती है। वहीं अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो हृदय की कार्यप्रणाली के लिए फायदेमंद होता है और ये आपको हृदय संबंधी बीमारियों से दूर रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

    बादाम और अखरोट में से क्या है स्वास्थ्य के लिए बेहतर?

    अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि बादाम और अखरोट में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। आप चाहें बादाम चुनें या अखरोट, यह आपका व्यक्तिगत फैसला है। लेकिन बादाम में अखरोट से ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं, जिस कारण यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाने में मदद करता है। वहीं, हृदय के स्वास्थ्य के लिहाज से इन दोनों का ही सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    स्वास्थ्य

    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान
    बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं हेल्थ टिप्स
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद

    लाइफस्टाइल

    होंठों पर आई सूजन के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    इन 5 ओवरनाइट फेस मास्क को घर पर बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा रहेगी हाइड्रेटेड त्वचा की देखभाल
    सौंफ की चाय से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    बिल्ली को परेशान करने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें पालतू जानवर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023