मासिक धर्म के दौरान इन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद
क्या है खबर?
मासिक धर्म यानी पीरियड्स हर लड़की के शरीर की एक प्राकृतिक क्रिया है जिसके कारण कई लड़कियों को पेट में दर्द और ऐंठन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसलिए इस दौरान लड़कियों को स्वच्छता के साथ-साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि इन समस्याओं का सामना न करना पड़े।
आज हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके मासिक धर्म के दौरान लड़कियां स्वस्थ रह सकती हैं।
#1
हरी पत्तेदार सब्जियां और फल
मासिक धर्म के दौरान शरीर में आयरन की कमी आ सकती हैं खासकर अगर आपके मासिक धर्म का प्रवाह ज्यादा होता है।
लेकिन इस कमी को पूरा करने में रसदार फल अहम भूमिका निभा सकते हैं जैसे तरबूज या खीरे आदि। इसके अलावा बेहतर होगा अगर लड़कियां अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें।
डाइट में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करने मासिक धर्म के दौरान कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।
#2
क्विनोआ
क्विनोआ का सेवन न सिर्फ मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है बल्कि यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।
क्विनोआ प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो मासिक धर्म के कारण शरीर में आए बदलावों को समायोजित करने में सहायक माने जाते हैं।
क्विनोआ को कई तरह से पकाया और खाया जा सकता है।
#3
डार्क चॉकलेट
मासिक धर्म की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी डार्क चॉकलेट का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसको फ्लेवोनोइड और कैफीन के साथ-साथ मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है।
इसी के वजह से डार्क चॉकलेट के सेवन से आयरन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।
इसलिए मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन लाभदायक हो सकता है।
#4
पानी
मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ जाता है जिसके निवारण के लिए जरूरी है कि मासिक धर्म की स्थिति के समय अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाए।
इससे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। बेहतर होगा अगर लड़कियां इस दौरान पानी के साथ-साथ ताजे फलों के रस को भी जरूर शामिल करें।