LOADING...
वर्तमान समय में प्रचलित हो रही हैं ये 4 अपरंपरागत कलाएं, आप भी अपनाएं

वर्तमान समय में प्रचलित हो रही हैं ये 4 अपरंपरागत कलाएं, आप भी अपनाएं

लेखन सयाली
Apr 28, 2025
07:51 pm

क्या है खबर?

कला के बारे में सोचते ही मन में पहला ख्याल पेंटिंग का आता है। हालांकि, कला सिर्फ इन तक ही सीमित नहीं है। इसके अनेखों प्रकार होते हैं, जिनमें से कई कम प्रचिलित ही रह जाते हैं। हालांकि, इंटरनेट के जमाने में कोई भी चीज लोगों से छुपी हुई नहीं रहती और अपरंपरागत कलाएं भी मशहूर हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 4 कलाओं के बारे में बताएंगे, जो आज के समय में सबसे प्रसिद्ध हो चुकी हैं।

#1

ग्राफिटी

ग्राफिटी दीवार पर कलाकारी करने या ड्राइंग बनाने की कला है, जिसे हिंदी में दीवारकला कहा जाता है। भारत में इस कला को अवैध माना जाता है और इसे बर्बरता की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, अनुमति के साथ की गई ग्राफिटी को गैर-कानूनी नहीं माना जाता है। ग्राफिटी में साधारण लिखित संदेश से लेकर विशाल चित्र शामिल होते हैं। यह कला प्राचीन काल से चली आ रही है और अब भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

#2

रेत की कला

अपने कई बार लोगों को समुद्र तट पर रेट का किला बनाते देखा होगा। यह कला और कुछ नहीं, बल्कि सैंड आर्ट यानि रेत की कला कहलाती है। इस कला में रेत का इस्तेमाल करके तरह-तरह की कलाकृतियां तैयार की जाती हैं। इनमें मूर्तिकला, पेंटिंग या बोतलें बनाना शामिल होता है। आज कल लोग घर की सजावट के लिए रेत से बने लैंप बनवाना पसंद करने लगे हैं। इसको करना मुश्किल होता है, जिसके लिए प्रशिक्षण की जरूरत पड़ती है।

#3

घ‍िबली कला

पिछले कुछ महीनों से चैट GPT के माध्यम से लोग अपनी तस्वीरों को घ‍िबली कला में बदल रहे हैं। यह कला जापान के स्टूडियो घिबली की एक विशिष्ट कला शैली है, जिसे हयाओ मियाजाकी ने विकसित किया है। इसमें हाथों से पात्रों को बनाया जाता है और उन्हें कॉमिक और फिल्मों में शामिल किया जाता है। इसकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद कलाकारों ने इस कला शैली से प्रेरित ड्राइंग बनाना भी शुरू कर दिया है।

#4

पॉटरी

पॉटरी की कला में मिट्टी को पकाकर उससे सजावटी या उपयोगी सामान बनाना शामिल होता है। यह कला सदियों से भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में मशहूर रही है। हालांकि, इन दिनों आम लोग भी इसे अपनाना पसंद कर रहे हैं। इन दिनों कई जगहों पर पॉटरी की कक्षाएं दी जाती हैं, जिनका हिस्सा बनकर आप इस कला को सीख सकते हैं। इसे सीखने के दौरान आप फूलदान, बर्तन और गमले जैसी वस्तुएं बना सकते हैं।