NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय नौसेना को सौंपा गया युद्धपोत INS महेंद्रगिरी, जानें इसकी खासियत
    अगली खबर
    भारतीय नौसेना को सौंपा गया युद्धपोत INS महेंद्रगिरी, जानें इसकी खासियत
    मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में INS महेंद्रगिरी को लॉन्च किया गया

    भारतीय नौसेना को सौंपा गया युद्धपोत INS महेंद्रगिरी, जानें इसकी खासियत

    लेखन नवीन
    Sep 01, 2023
    02:16 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय नौसेना के बेड़े में नया युद्धपोत 'INS महेंद्रगिरी' भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने इसे लॉन्च किया।

    यह भारत में निर्मित प्रोजेक्ट 17A के तहत नीलगिरि श्रेणी का सातवां और आखिरी युद्धपोत है। इस युद्धपोत का नाम ओडिशा के एक पर्वत शिखर के नाम पर रखा गया है।

    आइए इस युद्धपोत की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

    खासियत

    क्या है INS महेंद्रगिरी की खासियत?

    INS महेंद्रगिरी एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और अत्याधुनिक ऑटो मेलारा नौसैनिक गन से लैस है। ये दुश्मन की पनडुब्बी, जहाज या हेलीकॉप्टर पर सटीक हमला करने में सक्षम है।

    इस युद्धपोत से बराक-8 मिसाइल भी लॉन्च की जा सकती है। इसमें बेहतर स्टेल्थ फीचर्स, आधुनिक हथियार, सेंसर, प्लेटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम, रडार सिस्टम और एंटी-सबमरीन वेपन सिस्टम हैं।

    इसकी लंबाई 149 मीटर है और ये लगभग 6,670 टन वजनी है। ये 28 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकता है।

    हथियार

    INS महेंद्रगिरी में और क्या है खास?

    इस युद्धपोत में 76 मिमी की बंदूक, दो 30 मिमी AK-630 M एंटी-एयरक्राफ्ट आर्टिलरी सिस्टम, 2 टारपीडो ट्यूब, 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल लॉन्चर और सतह से हवा में मार करने वाली 32 बराक-8 मिसाइलें लगी हैं।

    इसमें मेन रडार MF-STAR लगाया गया है, ताकी दुश्मनी आसानी से इसकी लोकेशन का पता न लगा सके। साथ ही इस युद्धपोत को तेजी से चलाने के लिए इसमें 2 जनरल इलेक्ट्रिक (GE) LM2500 इंजन भी लगाए गए हैं।

    जानकारी

    युद्धपोत में 257 नौसैनिकों से रहने की व्यवस्था

    इस युद्धपोत पर 2 हेलीकॉप्टर आसानी से लैंड कर सकते हैं। उनके लिए युद्धपोत में हैंगर भी मौजूद हैं। ये फ्रिगेट रडार, सोनार और कॉम्बेट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। इसमें 37 अधिकारियों सहित अधिकतम 257 लोग रह सकते हैं।

    नाम

    युद्धपोत का क्यों रखा गया 'महेंद्रगिरी' नाम?  

    युद्धपोत का नाम 'महेंद्रगिरी' ओडिशा के पूर्वी घाट पर स्थित एक पर्वत शिखर के नाम पर रखा गया है।

    इससे पहले जिन 6 युद्धपोतों को लॉन्च किया गया, उनके नाम भी पर्वत श्रृंखलाओं के आधार पर INS नीलगिरी, INS उदयगिरी, INS हिमगिरी, INS तारागिरी, INS दूनागिरी और INS विंध्यागिरी रखे गए थे।

    इन सभी युद्धपोतों में 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी हैं। भारतीय नौसेना की सभी नीलगिरी श्रेणी के युद्धपोतों को 2025-2027 के बीच संचालित करने की योजना है।

    बयान

    भारतीय नौसेना ने INS महेंद्रगिरी के लॉन्च पर क्या कहा?

    भारतीय नौसेना के अपने बयान में कहा, "INS महेंद्रगिरी का लॉन्च हमारे देश द्वारा आत्मनिर्भर नौसैनिक बल के निर्माण में की गई अविश्वसनीय प्रगति का एक उपयुक्त प्रमाण है। यह तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोत है, जो अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।"

    इससे पहले 17 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाए गए छठे युद्धपोत INS विंध्यागिरी को लॉन्च किया था।

    प्रोजेक्ट 17A

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय नौसेना द्वारा 2019 में प्रोजेक्ट 17 अल्फा फ्रिगेट्स (P-17A) को लॉन्च किया गया था। इसके तहत मझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) में 4 और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में 3 युद्धपोत बनाए गए हैं।

    इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न चरणों में नीलगिरी श्रेणी के सभी 7 युद्धपोत लॉन्च किए जा चुके हैं, जो बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार और सेंसर और प्लेटफार्म प्रबंधन प्रणाली से लैस हैं।

    इनमें से कई पनडुब्बी को मार गिरा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    जगदीप धनखड़

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    भारतीय नौसेना

    अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा रोजगार समाचार
    भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, ITI पास करें आवेदन रोजगार समाचार
    भारतीय नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत 2,800 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन अग्निपथ योजना
    अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना में कक्षा 10 पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन अग्निपथ योजना

    जगदीप धनखड़

    कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर? ममता बनर्जी
    कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र; 24 विधेयक किए जाएंगे पेश, राष्ट्रपति चुनाव होंगे संसद मानसून सत्र
    उप राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मारग्रेट अल्वा होंगी विपक्ष की उम्मीदवार शरद पवार
    विपक्षी खेमे को बड़ा झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहेगी ममता बनर्जी की TMC ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025