Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम
  • दुनिया

    इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jan 16, 2019, 03:50 pm
    इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम
  • पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) इंदिरा नूई विश्व बैंक की अगली प्रमुख बन सकती हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने नूई के नाम पर विचार किया है।

    इवांका ने नूई को प्रशासनिक सहयोगी के अलावा 'मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत' बताया है।

    बता दें कि विश्व बैंक के मौजूदा प्रमुख जिम योंग किम फरवरी में अपना पद छोड़ रहे हैं। इसलिए नए प्रमुख की तलाश की जा रही है।

  • इस खबर में
    इवांका भी थीं रेस में शामिल चयन प्रक्रिया शुरुआती चरण में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी हैं नूई अमेरिका चुनता है विश्व बैंक का अध्यक्ष क्या है विश्व बैंक और यह क्या काम करता है?
  • इवांका ट्रंप

    इवांका भी थीं रेस में शामिल

  • विश्व बैंक प्रमुख की रेस में नूई के अलावा ट्रेजरी विभाग के अधिकारी डेविड मालपास और ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के CEO रे वॉशबर्न का नाम भी चल रहा है।

    इस पूरी प्रक्रिया में इवांका ट्रंप अहम भूमिका निभा रही हैं। पहले इवांका का नाम भी इस रेस में शामिल था, लेकिन व्हाइट हाउस ने इस बात से इनकार किया था।

    व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया था कि इवांका नामांकन प्रक्रिया के प्रबंधन में मदद करेंगी।

  • चयन प्रक्रिया

    चयन प्रक्रिया शुरुआती चरण में

  • अभी नामांकन प्रक्रिया शुरुआती दौर में है। ऐसे अहम पदों के लिए नामांकन पर अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर हो जाते हैं।

    नामांकन प्रक्रिया को देख रहा पैनल जल्द ही इसके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करेगा।

    वहीं नूई की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। अभी तक यह साफ नहीं है कि नूई इस पद के लिए नामांकन के खुद के नाम की सहमति देगी या नहीं।

  • परिचय

    पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी हैं नूई

  • चेन्नई में जन्मीं इंदिरा नूई ने कई जानी-मानी कंपनियों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा ख्याति पेप्सिको में काम करने की वजह से मिली।

    साल 2006 में उन्‍होंने पेप्सिको की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में कंपनी के शेयर में लगभग 78 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई।

    पिछले साल अगस्त में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

    वे कई बार फॉर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान पा चुकी हैं।

  • विश्व बैंक अध्यक्ष

    अमेरिका चुनता है विश्व बैंक का अध्यक्ष

  • विश्व बैंक का अध्यक्ष चुनने में सबसे अहम भूमिका अमेरिका की होती है। अमेरिका के दबदबे का असर ये है कि अब तक विश्व बैंक के जितने भी अध्यक्ष रहे हैं, सभी अमेरिकी उम्मीदवार थे।

    किम को भी बराक ओबामा ने नामित किया था और वह बैंक के इतिहास में पहले ऐसे अमेरिकी उम्मीदवार थे जिसे अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ना पड़ा।

    डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में पहली बार विश्व बैंक प्रमुख चुना जा रहा है।

  • विश्व बैंक

    क्या है विश्व बैंक और यह क्या काम करता है?

  • विश्व बैंक की स्थापना दूसरे विश्व युद्ध के समय साल 1944 में हुई थी। बैंक का मुख्य कार्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और दुनिया से गरीबी घटाना है।

    यह विभिन्न देशों को विकास परियोजनाओं के लिए तकनीकी और आर्थिक सहायता प्रदान करता है।

    बैंक के इतिहास में अभी तक 12 अध्यक्ष रहे हैं। ये सभी अमेरिका से थे और पुरुष थे।

    अगर नूई विश्व बैंक अध्यक्ष बनती हैं तो वह बैंक के इतिहास की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

  • इवांका ट्रम्प
  • विश्व बैंक
  • इंदिरा नूयी
  •  
ताज़ा खबरें
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 45 सीटों पर डाले जा रहे वोट
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 45 सीटों पर डाले जा रहे वोट
    राजनीति
  • गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    मनोरंजन
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
चर्चित विषय
चीन समाचार पाकिस्तान समाचार रूस समाचार कोरोना का नया स्ट्रेन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021