NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / IMF का अनुमान, 2021 में 11.5 प्रतिशत रह सकती है भारत की विकास दर
    अगली खबर
    IMF का अनुमान, 2021 में 11.5 प्रतिशत रह सकती है भारत की विकास दर

    IMF का अनुमान, 2021 में 11.5 प्रतिशत रह सकती है भारत की विकास दर

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 27, 2021
    09:59 am

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कोरोना वायरस महामारी को मात देने के मुहाने पर खड़े भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी का अनुमान लगाया है और 2021 में देश की विकास दर 11.5 प्रतिशत रह सकती है।

    IMF के अनुमान के मुताबिक, 2021 में दोहरे अंकों में विकास दर वाला भारत एकमात्र देश होगा और इस मामले में वह चीन को भी पछाड़ देगा। 2022 में भी भारत की विकास दर चीन से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है।

    2020 वित्त वर्ष

    2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत गिरावट का अनुमान

    मंगलवार को जारी की गई अपनी ताजा 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट में IMF ने 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है।

    यूनाइटेड किंगडम (माइनस 10 प्रतिशत), स्पेन (माइनस 11.1 प्रतिशत), इटली (माइनस 9.2 प्रतिशत), फ्रांस (माइनस 9 प्रतिशत) और मैक्सिको (माइनस 8.5 प्रतिशत) में भारत से अधिक गिरावट का अनुमान है।

    चीन की विकास दर 2.3 प्रतिशत रह सकती है और वह सकारात्मक दर वाला एकमात्र बड़ा देश होगा।

    2021

    2021 में पटरी पर लौट आएगी भारतीय अर्थव्यवस्था

    रिपोर्ट के अनुसार, महामारी से लड़ने और इसके आर्थिक दुष्प्रभावों को कम करने के लिए उठाए गए भारत सरकार के कदमों के कारण 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी और उसकी विकास दर 11.5 प्रतिशत रह सकती है।

    IMF ने 8.1 प्रतिशत विकास दर के साथ चीन के 2021 में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहने का अनुमान लगाया है। 5.9 प्रतिशत विकास दर के साथ स्पेन तीसरे स्थान पर रह सकता है।

    जानकारी

    2022 में भी सबसे अधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा भारत

    रिपोर्ट में 2022 में भी भारत की विकास दर चीन से अधिक रहने का अनुमान लगाया है और वह सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 2020 में भारत की विकास दर 6.8 प्रतिशत और चीन की विकास दर 5.6 प्रतिशत रह सकती है।

    वैश्विक अर्थव्यवस्था

    2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

    पूरी दुनिया की बात करें तो IMF की इस रिपोर्ट में 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है जो अक्टूबर, 2020 में लगाए गए अनुमान से 0,.3 प्रतिशत अधिक है। कुछ देशों में शुरूआती वैक्सीनेशन के अच्छे नतीजों को देखते हुए IMF ने अपने अनुमान में ये वृद्धि की है।

    रिपोर्ट में 2022 में वैश्विक विकास दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

    अनुमान

    कुछ ऐसा रहेगा अमेरिका और यूरोपीय संघ का हाल

    अन्य बड़े देशों की बात करें तो रिपोर्ट में 2020 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की विकास दर माइनस 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि इसके बाद इसमें सुधार होगा और 2021 में इसके 5.1 प्रतिशत और 2022 में 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

    वहीं यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था में 2020 में 7.2 प्रतिशत की गिरावट और फिर 2021 में 4.2 प्रतिशत और 2022 में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    चीन समाचार

    अमेरिका में पिछले साल दिसंबर में ही फैलने लगा था कोरोना वायरस का संक्रमण- अध्ययन फ्रांस
    रिश्तों में तनाव के बीच कई दशकों में पहली बार भारत से चावल खरीदेगा चीन भारत की खबरें
    अमेरिकी शीर्ष सम‍िति का दावा- चीनी सरकार ने ही रची थी 'गलवान हिंसा' की साजिश भारत की खबरें
    संयुक्त राष्ट्र ने भांग को मादक पदार्थों की सूची से हटाया, भारत ने भी किया समर्थन भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार शिकागो
    ब्राजील: भारत से कोविशील्ड मिलने में देरी के बाद चीनी वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू ब्राजील
    महामारी के प्रकोप के बावजूद देश में बढ़ी सड़क निर्माण की रफ्तार नितिन गडकरी
    सरकार ने व्हाट्सऐप CEO को लिखा पत्र, नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने की बात कही व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025