LOADING...
गलती से सीमा पार कर गया BSF जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा; छुड़ाने के लिए बैठक
सोशल मीडिया पर कथित BSF के जवान की पाकिस्तानी रेंजर्स के हिरासत की तस्वीर वायरल है (फाइल तस्वीर)

गलती से सीमा पार कर गया BSF जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा; छुड़ाने के लिए बैठक

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2025
05:42 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार शाम को खबर आई कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में है। जवान बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में खेतों के पास ड्यूटी करते समय अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर गया है। अब उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया है। जवान कांस्टेबल पीके सिंह हैx, जो 182वीं BSF बटालियन के हैं।

बैठक

जवान को छुड़ाने के लिए चल रही बैठक

इंडिया टुडे ने बताया कि सिंह वर्दी में थे और उनके पास सर्विस राइफल थी। वह किसानों के साथ खड़े थे, तभी छाया में आराम करने के लिए जैसे आगे बढ़े और पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारतीय सेना और पाकिस्तान रेंजर्स के अधिकारी मामले को सुलझा रहे हैं और सैनिक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मीटिंग शुरू की है। अभी सैनिक को छोड़ा नहीं गया है, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

जानकारी

क्या सामान्य है सीमा पार करना?

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सैनिकों या नागरिकों द्वारा अनजाने में सीमा पार करना असामान्य नहीं और यह आमतौर पर सैन्य प्रोटोकॉल के जरिए हल किया जाता है। बंदी प्रक्रियात्मक फ्लैग मीटिंग के बाद वापस आ जाते हैं, अगर कुछ संदिग्ध न हो तो।

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान के अकाउंट से सोशल मीडिया पर यह चल रहा है