Page Loader
पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा हवाई अड्डे पर गोलीबारी, जमीयत नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जमीयत नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा हवाई अड्डे पर गोलीबारी, जमीयत नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या

लेखन गजेंद्र
Mar 17, 2025
10:00 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान में बलूचिस्तान में आतंकवादियों के हौसले बुलंद है। ट्रेन हाईजैक और सैन्य शिविर पर हमले के बाद रविवार रात को बलूचिस्तान के क्वेटा में हवाई अड्डे पर गोलीबारी की गई है। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के एक वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या कर दी है। गोलीबारी में नूरजई बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

हमला

कौन थे जमीयत नेता नूरजई?

नूरजई क्षेत्र के मशहूर इस्लामी विद्वानों माने जाते हैं। वह JUI के वरिष्ठ नेताओं में भी शुमार हैं। एक महीने में यह तीसरे प्रमुख नेता की हत्या है। कुछ दिन पहले 9 मार्च को बलूचिस्तान के तुरबत शहर में बंदूकधारियों ने मुफ्ती शाह मीर की हत्या कर दी थी। उस पर मस्जिद के बाहर गोलियां चलाई गई। उससे पहले 28 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले में आत्मघाती हमले में तालिबान समर्थक मौलाना हमीदुल हक हक्कानी मारे गए थे।

हिंसा

बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ गई हिंसा

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों ने ट्रेन को हाईजैक करने के बाद 16 मार्च को नोशकी में पाकिस्तान के सैनिकों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया। इसमें 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी आतंकियों ने टैंक जिले के जंडोला में पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला किया था।