NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 39,000 नए मामले, 543 की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 39,000 नए मामले, 543 की मौत

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 39,000 नए मामले, 543 की मौत
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 19, 2020, 10:12 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 39,000 नए मामले, 543 की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,902 नए मामले सामने आए और 543 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल 34,884 नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या नौ लाख के पार 10,77,618 हो गई है, वहीं 26,816 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,73,379 है।

    रिकवरी रेट में गिरावट, 63 प्रतिशत से नीचे आई

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 23,672 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,77,423 हो गई है, जो कुल मामलों की 62.86 प्रतिशत है। अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,58,127 टेस्ट किए गए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। देश में अब तक कुल 1.37 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    महाराष्ट्र में तीन लाख तो मुंबई में एक लाख के पार मामले

    महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार कर गई है। राज्य में अब तक 3,00,937 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 11,596 की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 8,348 नए मामले सामने आए और 144 मरीजों की मौत हुई। 1,186 नए मामलों के साथ मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1,00,350 हो गई है।

    ये हैं अगले तीन सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और यहां अब तक 1,65,714 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 2,403 की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,807 नए मामले सामने आए। वहीं दिल्ली में बीते दिन 1,475 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 1,21,582 हो गई है। शहर में 3,597 मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में 1,240 मौत समेत 59,652 मामले सामने आए हैं।

    दिल्ली में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख के पार

    दिल्ली में पिछले कई दिनों से रोजाना नए मामलों के मुकाबले ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। शनिवार को भी 1,973 मरीज ठीक हुए और अब तक 1,01,274 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर की रिकवरी रेट 83.29 प्रतिशत है।

    दुनियाभर में छह लाख से अधिक मौतें

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख पार कर गई है, वहीं अब तक 1.42 करोड़ लोग इससे संक्रमित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 37.11 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.40 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 20.74 लाख संक्रमितों में से 78,772 की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में आठवें स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: भारत में 15,000 से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि कोरोना वायरस
    केरल के कलस्टरों में 50 प्रतिशत से अधिक की दर से हो रहा है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन केरल
    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी ईरान
    कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले ब्राजील

    कोरोना वायरस

    क्या है इंसानी ट्रायल, जिसमें सफल होने के बाद वैक्सीन को मिलती है मंजूरी? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते 24 घंटों में मिले 34,884 नए मरीज, 671 मौतें दिल्ली
    संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, जानिये उनके भाषण की बड़ी बातें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस पॉजिटिव ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन हुईं अस्पताल में भर्ती ऐश्वर्या राय

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023