NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान'
    अगली खबर
    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान'
    सलमान खान और शाहरुख खान

    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान'

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 30, 2021
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    जल्द ही कई बड़ी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इस फेहरिस्त में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी शुमार है।

    दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। जहां 'टाइगर 3' हिट एक्शन फ्रेंचाइजी 'टाइगर' का तीसरा पार्ट है, वहीं, 'पठान' के जरिए शाहरुख पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। खबर है कि 'टाइगर 3' से पहले 'पठान' रिलीज हो सकती है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    'पठान' में 'टाइगर 3' को लेकर बनेगी सलमान की भूमिका

    बॉलीवुड लाइफ को इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सिनेमाघरों में 'टाइगर 3' नहीं, बल्कि 'पठान' पहले रिलीज होगी और शाहरुख की इस फिल्म में सलमान एक मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म के आखिर में सलमान अपना 'टाइगर 3' का लुक दिखाएंगे और फिर उनकी इस फिल्म की भूमिका बंधेगी। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि पहले कौन सी फिल्म रिलीज होती है।

    बता दें कि दोनों ही फिल्में यशराज बैनर तले बनाई जा रही हैं।

    पठान

    'पठान' में शाहरुख के साथ बनी है दीपिका की जोड़ी

    एक्शन से लबरेज 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

    इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन दिखाई देगा। दरअसल, इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है।

    इस फिल्म में जॉन खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसमें शाहरुख और जॉन के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेंगे। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

    टाइगर 3

    'टाइगर 3' में एक बार फिर सलमान की जोड़ीदार बनीं कैटरीना

    बात करें 'टाइगर 3' की तो यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

    पिछली दोनों फिल्मों में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया था। अब वे फिर पर्दे पर अपना जादू चलाने वाले हैं।

    इस फिल्म में कैटरीना अपने करियर का सबसे बड़ा एक्शन सीन करने वाली हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन बने हैं।

    चर्चा

    इन फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं सलमान और शाहरुख

    सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वह 'रेस 4' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' में भी सलमान एक खास भूमिका में हैं।

    शाहरुख, राज और डीके की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं। शाहरुख निर्देशक एटली और राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म से भी जुड़े हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    मनोरंजन
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज में कौन सा अभिनेता दिखेगा? रोहित शेट्टी
    फिल्म 'बच्चन पांडे' में कैसे किरदार में नजर आएंगी कृति सैनन? अक्षय कुमार
    नाम बदलने के कारण CBFC ने फिल्म 'भवई' के निर्माताओं को जारी किया नोटिस प्रसून जोशी
    जल्द ही पर्दे पर फिर दिख सकती है रितेश और जेनेलिया की जोड़ी मनोरंजन

    शाहरुख खान

    अच्छा हुआ मैं सलमान, शाहरुख या आमिर की तरह सफल नहीं हुआ- सैफ अली खान बॉलीवुड समाचार
    'दोस्ताना 2' के बाद शाहरुख की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक, लौटाए दो करोड़ रुपये मनोरंजन
    शाहरुख ने निर्देशक एटली की फिल्म के लिए की हां, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग मनोरंजन
    क्या कार्तिक के खिलाफ बॉलीवुड में चल रहा अभियान? निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कही ये बात करण जौहर

    मनोरंजन

    'MTV लव स्कूल' से लोकप्रिय हुए जगनूर अनेजा का निधन सोशल मीडिया
    विक्की कौशल ने शेयर किया 'सरदार उधम सिंह' का नया पोस्टर, OTT पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर रिलीज, एथलीट अंदाज में नजर आईं तापसी पन्नू बॉलीवुड समाचार
    सनी देओल, उत्कर्ष और अमीषा पटेल नवंबर में शुरू करेंगे 'गदर 2' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    अनीस बज्मी ने अपनी कॉमेडी फिल्म में सलमान के होने की खबर को बताया अफवाह मुंबई
    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण से बाहर होने वाली पहली प्रतिभागी बनीं उर्फी जावेद करण जौहर
    'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए जल्दी रूस रवाना होंगे सलमान और कैटरीना बॉलीवुड समाचार
    आयुष शर्मा को विक्रम बत्रा के किरदार में देखना चाहते थे सलमान- 'शेरशाह' के प्रोड्यूसर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025