Page Loader
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को मिली रिलीज तारीख, जानिए क्या है खास 
प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले' को मिली रिलीज तारीख (तस्वीर: एक्स/@pratikg80)

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को मिली रिलीज तारीख, जानिए क्या है खास 

Jan 03, 2025
03:07 pm

क्या है खबर?

अभिनेता प्रतीक गांधी पिछली बार फिल्म 'अग्नि' में नजर आए थे, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में प्रतीक एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इन्हीं में से एक 'फुले' है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ बनी है। अब आखिराक निर्माताओं ने 'फुले' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।

रिलीज डेट

11 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी फिल्म 

'फुले' की कहानी महात्मा ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर आधारित है। वह एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। प्रतीक फिल्म में फुले का किरदार निभा रहे हैं, वहीं पत्रलेखा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले बनी हैं। 'फुले' ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती यानी 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनंत नारायण महादेवन इसके निर्देशक हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट