LOADING...
यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें 
यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से रचाई शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@triggeredinsaan)

यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें 

Jun 11, 2025
09:59 am

क्या है खबर?

जाने-माने यूट्यूबर निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर इंसान शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 9 जून को अपनी मंगेतर और कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए। अब निश्चय और रुचिका की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिन पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शादी

निश्चय और रुचिका ने बीते साल की थी सगाई

निश्चय और रुचिका की पहली मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से शुरू हुई इन दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। निश्चय और रुचिका ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। सगाई के बाद से ही निश्चय और रुचिका के प्रशंसक दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि निश्चय लोकप्रिय यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के बड़े भाई हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें