Page Loader
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में शुरू, सामने आई तस्वीरें 
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में शुरू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sobhitad)

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में शुरू, सामने आई तस्वीरें 

Oct 21, 2024
03:00 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और अभिनेता नागा चैतन्य ने 8 अगस्त, 2024 को सगाई कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रशंसक दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। अब नागा और शोभिता की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें साझा की हैं।

शोभिता-नागा

शाही अंदाज में शादी करेंगे नागा और शोभिता 

शोभिता ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गोधूमा रयि पसुपु दंचतम और इस तरह यह शुरू होता है।' इन तस्वीरों में शोभिता अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिता और नागा ने शादी के लिए राजस्थान को चुना है। दोनों ने राजस्थान में एक 5 स्टार होटल बुक कर लिया है। दोनों इस साल के अंत या फिर अगले साल मार्च 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें