Page Loader
यूट्यूब पर अपलोड किए गए अपने वीडियो की भाषा कैसे बदलें? जानिए तरीका
यूट्यूब पर अपलोड किए गए अपने वीडियो का भाषा बदल सकते हैं आप (तस्वीर: अनस्प्लैश)

यूट्यूब पर अपलोड किए गए अपने वीडियो की भाषा कैसे बदलें? जानिए तरीका

Jan 13, 2025
07:12 am

क्या है खबर?

यूट्यूब पर अपने वीडियो की भाषा बदलना एक आसान प्रक्रिया है, जिससे आपके वीडियो को सही से समझा जा सकता है। यह सुविधा खासतौर पर तब मददगार होती है, जब आप उपशीर्षक या कैप्शन जोड़ना चाहते हैं। वीडियो भाषा सेट करने से दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में वीडियो आसानी से खोज सकते हैं। अगर वीडियो की भाषा गलत तरीके से सेट हो गई है, तो इसे बदला जा सकता है। यह सुविधा यूट्यूब पर बेहतर अनुभव प्रदान करती है।

तरीका

यूट्यूब पर अपलोड वीडियो का भाषा कैसे बदलें? 

यूट्यूब पर अपलोड वीडियो का भाषा बदलने के लिए सबसे पहले यूट्यूब स्टूडियो में साइन इन करें और बाएं मेनू में 'कंटेंट' पर जाकर उस वीडियो का चयन करें जिसकी भाषा बदलनी है। इसके बाद, 'सी मोर' पर क्लिक करें और 'लैंग्वेज एंड कैप्शन सर्टिफिकेशन' का विकल्प खोजें। यहां से आप अपनी वीडियो, उसके शीर्षक और विवरण के लिए सही भाषा चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है।

तरीका

आगे की क्या है प्रक्रिया?

भाषा बदलने के बाद, सुनिश्चित करें कि आप 'सेव' बटन पर क्लिक करें ताकि आपके द्वारा किए गए बदलाव स्थायी हो जाएं। इसके अतिरिक्त, अगर जरूरत हो तो आप अपने वीडियो के सबहैडिंग भी अपडेट कर सकते हैं। ध्यान दें कि भाषा बदलने पर भविष्य में ट्रांसलेट सबहैडिंग इस नई भाषा का रेफरेंस लेंगे। इस प्रक्रिया से आप अपने वीडियो को सही दर्शकों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे और उनका अनुभव बेहतर बना पाएंगे।