LOADING...
नागा चैतन्य की शादी से पहले भाई अखिल अक्किनेनी ने की सगाई, नागार्जुन ने किया ऐलान
अखिल अक्किनेनी ने की सगाई (तस्वीर: एक्स/@/iamnagarjuna)

नागा चैतन्य की शादी से पहले भाई अखिल अक्किनेनी ने की सगाई, नागार्जुन ने किया ऐलान

Nov 26, 2024
07:17 pm

क्या है खबर?

इन दिनों साउथ के स्टार नागा चैतन्य अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी मंगेतर शाेभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और आजकल अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच उनके पिता और सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने एक और खुशखबरी प्रशंसकों को दे दी है। दरअसल, उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने सगाई कर ली है। नागार्जुन ने एक पोस्ट कर अपने बेटे की सगाई की घोषणा की है।

घोषणा

नागार्जुन ने यूं किया अपनी होने वाली बहू का स्वागत

नागार्जुन ने बेटे अखिल और होने वाली बहू जैनब रावदजी की एक तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। जैनब का अपने परिवार में स्वागत करने से ज्यादा हमारे लिए कोई खुशी नहीं हो सकती थी। कृपया बच्चों को अपना आशीर्वाद, प्यार और शुभकामनाएं दें।' अखिल ने भी जैनब संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

परिचय

कौन हैं जैनब?

जैनब की बात करें तो उनकी उम्र 27 साल है। वह एक आर्टिस्ट हैं, जिन्हें उनकी शानदार पेटिंग्स और कला की वजह से जाना जाता है। अब तक कई बड़ी प्रदर्शनियों में उनकी पेंटिंग लग चुकी हैं। जैनब मूल रूप से हैदराबाद से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन फिलहाल वह मुंबई में रह रही हैं। जैनब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम भी प्राइवेट किया हुआ है, जहां उनके लगभग 55 हजार फॉलोअर्स हैं।

जानकारी

अक्किनेनी परिवार की 3 पीढ़ियां 

अक्किनेनी परिवार से सबसे पहले नागेश्वर राव ने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था, जिनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद उनके बेटे नागार्जुन ने इंडस्ट्री में धाक जमाई। हालांकि, नागार्जुन के दोनों बेटे नागा चैतन्य और अखिल ने कुछ खास कमाल नहीं किया।