Loading...
हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी

अभिनेत्री

हंसिका मोटवानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'हवा' (2003) से फिल्मों में कदम रखा। बड़े होने के बाद उनकी पहली फिल्म 'बिंदास' (2008) थी। उन्होंने अब तक 54 फिल्मों और 3 सीरीज़ में काम किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में 'N.T.R: कत्थनायकूडु' (2019), 'धेनिकाईना रेडी' (2012) और 'कोई मिल गया' (2003) शामिल हैं।

हंसिका मोटवानी तलाक पर बोलीं- गलत ट्रेन में सफर करने से अच्छा है उतर जाना

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतुरिया से अपने तलाक की खबरों पर एक महीने बाद चुप्पी तोड़ी है। एक बेहद बेबाक बयान में उन्होंने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि किसी ऐसे रिश्ते में रहकर घुटने या दर्द सहने से बेहतर है कि समय रहते उस 'ट्रेन' से उतर जाया जाए।

01 Apr 2026
• हैदराबाद

सुधीर बाबू की सीरीज 'गल्ली' का पहला लुक प्रोमो जारी, जानिए कहां होगा प्रीमियर

दक्षिण सिनेमा के अभिनेता सुधीर बाबू अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, सहेली के पूर्व पति सोहेल कथूरिया से रचाई थी शादी

मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने अपने व्यवसायी पति सोहेल कथूरिया से शादी के करीब 4 साल के अंदर तलाक ले लिया है।

हंसिका मोटवानी की भाभी ने सास, पति और ननद के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए मामला

जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की भाभी और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मुस्कान नैंसी जेम्स ने अपने पति प्रशांत मोटवानी, सास ज्योति मोटवानी और ननद हंसिका के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

हंसिका मोटवानी ने खरीदी नई गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनका गाड़ियों का कलेक्शन

हंसिका मोटवानी ने खुद को उपहार में एक चमचमाती गाड़ी दी है। अभिनेत्री ने सफेद रंग की BMW GT 630i खरीदी है, जिसकी कीमत 75.50 लाख रुपये बताई जा रही है।