LOADING...
सुधीर बाबू की सीरीज 'गल्ली' का पहला लुक प्रोमो जारी, जानिए कहां होगा प्रीमियर

सुधीर बाबू की सीरीज 'गल्ली' का पहला लुक प्रोमो जारी, जानिए कहां होगा प्रीमियर

Apr 01, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के अभिनेता सुधीर बाबू अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'गल्ली' का ऐलान कुछ दिन पहले मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया था। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए निर्माताओं ने सीरीज से पहली झलक का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। प्रवीण सत्तरु द्वारा निर्देशित, सीरीज का निर्माण अर्का मीडिया वर्क्स ने किया है जो प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' में अपना सहयोग दे चुका है।

प्रीमियर

इस OTT पर होगा 'गल्ली' का प्रीमियर

'गल्ली' का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर कई भाषाओं में होगा। रिलीज तारीख आना बाकी है। इसकी कहानी हैदराबाद के पुराने शहर की कठोर पृष्ठभूमि पर आधारित है। प्रोमो में गली क्रिकेट मैचों, अपराधियों और पुलिस की धर-पकड़ को दर्शाया गया है। सीरीज में सुधीर बिल्कुल नए अवतार में हैं, जबकि दिग्गज अभिनेता जेडी चक्रवर्ती एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं। उनके अलावा, हंसिका मोटवानी, श्रद्धा श्रीनाथ, आदर्श बालकृष्ण और नंदगोपाल जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'गल्ली' की पहली झलक

Advertisement