LOADING...
हंसिका मोटवानी तलाक पर बोलीं- गलत ट्रेन में सफर करने से अच्छा है उतर जाना
हंसिका मोटवानी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

हंसिका मोटवानी तलाक पर बोलीं- गलत ट्रेन में सफर करने से अच्छा है उतर जाना

Apr 17, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतुरिया से अपने तलाक की खबरों पर एक महीने बाद चुप्पी तोड़ी है। एक बेहद बेबाक बयान में उन्होंने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि किसी ऐसे रिश्ते में रहकर घुटने या दर्द सहने से बेहतर है कि समय रहते उस 'ट्रेन' से उतर जाया जाए। हंसिका ने अपनी मानसिक शांति को सबसे ऊपर रखने की बात कही है। क्या कुछ बोलीं हंसिका, आइए जानते हैं।

बयान

"मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं"

हॉटरफ्लाई से हंसिका ने कहा, "लोगों को 'क्लिकबेट' (मसालेदार खबरें) चाहिए थीं और उन्हें वो मिल गईं। उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, वो भी उन्हें मिल गईं। मैंने न तो कभी इस पर कोई सफाई दी है और ना ही कभी दूंगी, क्योंकि ये मेरे लिए मायने नहीं रखता। सब ठीक है, मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो उसमें बैठकर दुख सहने से बेहतर है कि आप उस ट्रेन से नीचे उतर जाएं।"

संतुष्ट

तलाक के फैसले से संतुष्ट हूं- हंसिका

हंसिका ने अपने इस कठिन दौर में परिवार के साथ और अपनी मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की है। उन्होंने साझा किया कि वो अपने तलाक के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि वो अब भावनात्मक रूप से काफी बेहतर और शांत महसूस कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि जब वो अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब उनका परिवार एक मजबूत स्तंभ की तरह उनके साथ खड़ा रहा।

Advertisement

सहारा

मुश्किल वक्त में मां और भाई बने ताकत

हंसिका के अनुसार, उनकी मां और भाई ने उन्हें बिना किसी शर्त के समर्थन दिया। उन्होंने हंसिका को अपनी खुशी और सेहत को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया। हंसिका ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें एक ऐसे दौर से गुजरते देखा था, जो उनके स्वभाव के विपरीत बहुत डरावना और मुश्किल था। हमेशा खुशमिजाज रहने वाली हंसिका को इतना परेशान देखकर उनके परिवार ने ही उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने का साहस दिया।

Advertisement

तलाक का कारण

हंसिका ने तलाक के राज को रखा गुप्त

हंसिका ने बताया कि उनकी मां और भाई इस पूरे सफर में बिना किसी शर्त के उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने हंसिका को प्रेरित किया कि वो अपनी शांति, आराम और मानसिक स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखें। हंसिका ने बताया कि उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ, ये केवल उन दोनों (हंसिका और सोहेल) को ही पता है। वो मानती हैं कि कुछ बातों को निजी रखना ही सबसे अच्छा है, क्योंकि हर बात दुनिया को बताना जरूरी नहीं होता।

शादी

कब हुई थी हंसिका की शादी?

बता दें कि हंसिका और सोहेल खतुरिया की शादी दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में शाही अंदाज में हुई थी, जिसे डिज्नी+ हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 'हंसिका लव शादी ड्रामा' में दिखाया गया था। हालांकि, अब इस रिश्ते का अंत हो चुका है। तलाक के बाद उनकी पूर्व भाभी के एक 'फर्जी दुनिया' वाले पोस्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। काम की बात करें तो हंसिका को आखिरी बार 2024 में आई फिल्म 'गार्जियन' में देखा गया था।

Advertisement