NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ऐसा रहेगा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न, जानिए सभी विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम
    अगली खबर
    ऐसा रहेगा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न, जानिए सभी विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम
    उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न

    ऐसा रहेगा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न, जानिए सभी विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम

    लेखन राशि
    Dec 24, 2023
    11:15 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 23 दिसंबर को आरक्षी नागरिक पुलिस (कांस्टेबल) के पदों पर सीधी भर्ती, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे।

    उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा पेपर पेन मोड में आयोजित की जाएगी।

    आइए परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम जानते हैं।

    पैटर्न

    ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

    कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में 4 प्रमुख विषय होंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक-मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि, बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता शामिल हैं।

    चारों विषयों से कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 0.5 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    उम्मीदवारों को OMR शीट प्रदान की जाएगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

    सामान्य ज्ञान

    सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम

    इस अनुभाग के पाठ्यक्रम में सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण, नगरीकरण, भारत का भूगोल, विश्व भूगोल शामिल हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं की जानकारी, आंतरिक सुरक्षा, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संंबध, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषय पढ़ने होंगे।

    इसके अलावा साइबर अपराध, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान, खोज, पुस्तक और उनके लेखक के बारे में पढ़ें।

    सामान्य हिंदी

    संख्यात्मक और मानसिक योग्यता का पाठ्यक्रम

    संख्यात्मक योग्यता में संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, अनुपात, लाभ और हानि, साधारण ब्याज, प्रतिशत, महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय और दूरी, अंकगणितीय संगणना, औसत संबंधी विषय शामिल हैं।

    मानसिक योग्यता में तार्किक आरेख, संकेत संबंध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण, शब्द रचना परीक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क के बारे में पढ़ना होगा।

    मानसिक

    मानसिक अभिरूचि, बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता का पाठ्यक्रम

    मानसिक अभिरूचि में जनहित, कानून, शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन क्षमता, व्यावसायिक सूचना, पुलिस प्रणाली, व्यवसाय के प्रति रूचि, मानसिक दृढ़ता और लैंगिक संवेदनशीलता के मुद्दे शामिल हैं।

    बुद्धिमत्ता खंड में संबंध और आंशिक समानता परीक्षण, संकेत, लिपि और सांकेतिक लिपि, दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, वेन आरेखों के बारे में पढ़ना होगा।

    तार्किक क्षमता में समरूपता, समानता, समस्या समाधान, विश्लेषण निर्णय, अंकगणितीय तर्क, निर्णायक क्षमता, पर्यवेक्षण से संंबंधित विषय शामिल हैं।

    जानकारी

    सामान्य हिंदी का पाठ्यक्रम

    हिंदी और भारतीय भाषाएं, हिंदी व्याकरण, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, सर्वनाम, विशेषण, मुहावरे, लोकोक्तियां, रस, छंद, अलंकार, प्रसिद्ध कवि, लेखक और उनकी प्रसिद्ध रचनाओं के बारे में पढ़ना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

    उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,430 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
    उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती: धोखाधड़ी के आरोप में 100 से अधिक गिरफ्तार, SIT जांच की मांग उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचे हत्यारोपी, लिखा- साहब गोली मत मारो, स्वयं हाजिर हूं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कुख्यात इनामी बदमाश गुफरान की पुलिस मुठभेड़ में मौत, कई मामलों में था वांछित  मुठभेड़
    उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में नाबालिग के बलात्कार और हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर उत्तर प्रदेश
    भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी अंबाला से हुए गिरफ्तार चंद्रशेखर आजाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025