NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, यहां से करें डाउनलोड
    अगली खबर
    UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, यहां से करें डाउनलोड
    उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को होगी UPTET परीक्षा

    UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, यहां से करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Nov 19, 2021
    06:15 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) आयोजित होने जा रही है।

    UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लगभग 20 लाख उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

    उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET एडमिट कार्ड आज यानी 19 नवंबर को जारी कर दिये।

    UPTET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    शिफ्ट

    दो शिफ्ट में होगी UPTET 2021 परीक्षा

    UPBEB द्वारा पहले जारी किए गए नोटिस के अनुसार UPTET 2021 परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

    पेपर 1 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

    प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 21 लाख 62 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

    एडमिट कार्ड

    इस तरीके से डाउनलोड करें UPTET एडमिट कार्ड

    सबसे पहले उम्मीदवार को UPTET 2021 की अधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जाना होगा और UPTET पर क्लिक करना होगा।

    इसके बाद 'UPTET admit card link' पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थी द्वारा मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

    उम्मीदवार की स्क्रीन पर उसका 'UPTET Hall Ticket 2021' होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट की हर्ड कॉपी अपने पास रख लें।

    जानकारी

    UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ये काम जरूर कर लें

    UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि और माता-पिता का नाम को देख लेना चाहिए। किसी भी गड़बड़ी के मामले में 0532 2466761/ 2466769/ 2467504 या secretarypnp.up@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

    जानकारी

    UPTET परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    उम्मीदवारों को UPTET परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    आवेदकों को एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड फोटो आईडी कार्ड ले जाना होगा।

    एग्जाम के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों जैसे - सैनिटाइजर (एक पारदर्शी बोतल में), फेस मास्क या फेस शील्ड, पीने का पानी (एक पारदर्शी बोतल में) आदि का ध्यान रखना होगा।

    पैटर्न

    UPTET 2021 का परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?

    पेपर-1 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्स और पर्यावरण शिक्षा से कुल 150 सवाल (150 अंकों) होंगे।

    जबकि पेपर-2 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, लैंग्वेड-I व लैंग्वेज-II 30-30 अंकों के और साइंस और मैथ्स या सोशल साइंस 60 अंकों का होगा।

    पेपर-2 में भी कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। दोनों पेपर 150-150 मिनट के होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबन पर योगेंद्र यादव बयान, कहा- निर्णय का सम्मान करता हूं किसान आंदोलन
    UPPSC ने मुख्य परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाकर 15 गुणा की उत्तर प्रदेश के स्कूल
    उत्तर प्रदेश: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान योगी आदित्यनाथ

    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    UPTET Result 2018: आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक उत्तर प्रदेश
    UPTET Result 2018: जारी हुआ उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा का रिजल्ट, यहां से देखें उत्तर प्रदेश
    CTET 2019 के लिए जारी हुई परीक्षा तिथि, जानें कब होगी परीक्षा शिक्षा
    CTET 2019: आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025