NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक
    अगली खबर
    UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक
    UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी

    UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक

    लेखन तौसीफ
    Nov 25, 2021
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7, 8 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।

    विस्तृत आवेदन पत्र का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है।

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार UPSC DAF फॉर्म भर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 दिसंबर, 2021 को शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन DAF फॉर्म भरना होगा।

    डाटा

    सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का समय

    परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे होगी।

    चयन

    UPSC मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या है और चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

    सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार होता है।

    लिखित परीक्षा में सेक्शन-II के सब-सेक्शन (B) में निर्धारित विषयों के नौ निबंध प्रकार के पेपर शामिल होंगे, जिनमें से दो पेपर क्वॉलिफाइड नेचर के होंगे।

    सभी अनिवार्य प्रश्न पत्रों (पेपर-I से VII तक) में पाए नंबरों को और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को रैंकिंग के लिए गिना जाएगा।

    मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक उनकी अंतिम रैंकिंग निर्धारित करेंगे।

    डाटा

    UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा कहां आयोजित होगी ?

    UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा अहमदाबाद, आइजोल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में आयोजित की जाएगी।

    DAF

    जानिए कैसे भरें UPSC 2021 का DAF फॉर्म

    UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

    होमपेज पर 'Civil Services (Main) Examination, 2021' लिंक पर क्लिक करें।

    नए पेज पर DAF-I लिंक के सामने क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।

    रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार के ईमेल पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा।

    अब वेबसाइट पर जाकर ईमेल पर भेजे गए पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    ऑनलाइन DAF फॉर्म खुल जाएगा जिसे विभिन्न जानकारियों को दर्ज करने के बाद जमा करना होगा।

    जमा करने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें।

    नियुक्ति

    कुल 712 पदों पर होनी है नियुक्ति

    जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर में हुई प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

    मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 712 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

    बता दें कि इस साल UPSC की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

    यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को हुई थी और अक्टूबर में ही इसके नतीजे घोषित हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC CDS I 2020: अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड शिक्षा
    UPSC Mains 2019: रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें इंटरव्यू की तैयारी शिक्षा
    UPSC CSE मेन्स परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवार अपनाएं ये विकल्प शिक्षा
    UPSC CDS-1: 2 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान शिक्षा

    सरकारी नौकरी

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार
    हरियाणा में पटवारी और ग्राम पंचायत समेत इन पदों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन हरियाणा
    10वीं से लेकर ग्रेजुएट वालों तक के लिए यहां 1,800 से अधिक पदों पर निकली नौकरी रोजगार समाचार
    हरियाणा के बाद अब झारखंड सरकार स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित करेगी 75 प्रतिशत प्राइवेट नौकरियां आरक्षण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025