NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC CSE 2018 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अक्षत से पूछे गए थे ये प्रश्न
    अगली खबर
    UPSC CSE 2018 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अक्षत से पूछे गए थे ये प्रश्न

    UPSC CSE 2018 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अक्षत से पूछे गए थे ये प्रश्न

    लेखन मोना दीक्षित
    May 29, 2019
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।

    CSE 2019 प्रारंभिक परीक्षा 2 जून, 2019 को आयोजित होगी।

    प्री और मेन के बाद उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षा (Personality Test) देनी होगी।

    आज के इस लेख में हम आपको CSE 2018 में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 2 हासिल करने वाले छात्र अक्षत जैन से इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्न और उनके द्वारा दिय गए कुछ टिप्स बताएंगे।

    टिप्स

    कॉन्फिडेंट रहना ही है सफलता की कुंजी- अक्षत

    व्यक्तित्व परीक्षण एक उम्मीदवार के ज्ञान का परीक्षण करने के बजाय उनकी बुद्धि, विनम्रता, निर्णय का संतुलन, अखंडता और दूसरों के बीच नेतृत्व गुणों का परीक्षण करता है।

    अक्षत ने TOI से बात करते हुए को बताया कि आत्मविश्वास आपकी सफलता की कुंजी होती है। भले ही आप कुछ सवालों से अनजान हों, लेकिन शांत रहें।

    यदि उम्मीदवार को उत्तर नहीं पता है, तो उन्हें घबराने के बजाय अगले प्रश्न का उत्तर देने पर ध्यान देना चाहिए।

    जानकारी

    सवाल का उत्तर न आने पर दिया ये जवाब

    अक्षत ने बताया कि उन्हें कुछ ऐसे सवाल थे जिनका जवाब उन्हें नहीं पता था। इसलिए वे उत्तर नहीं दे सके, लेकिन उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया कि उन्हें जवाब नहीं पता है और वे इसके बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

    बातचीत

    पूछे गए लगभग 20 सवाल

    इसके अलावा 23 वर्षीय अक्षत ने व्यक्तित्व परीक्षण में पूछे गए सवालों को भी साझा किया। जिससे उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

    IIT गुवाहाटी से डिजाइन में स्नातक अक्षत ने एंथ्रोपोलॉजी को अपने मेन वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था, इसलिए साक्षात्कार के दौरान उनकी पसंद को सही ठहराने वाला एक प्रश्न पूछा गया था।

    उन्होंने कहा कि पूरी बातचीत में लगभग 20 प्रश्न पूछे गए, जिसने 20-25 मिनट लगे।

    विशेषज्ञता के सवाल

    अक्षत की विशेषज्ञता के क्षेत्र के बारे में पूछे गए ये सवाल

    अक्षत से उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र के बारे में नीचे दिए गए निम्न प्रश्न पूछे गए।

    1. निर्माण डिजाइन में बायोमिमिक्री और इसके अनुप्रयोगों को परिभाषित करें।

    2. भारतीय और कोरियाई तकनीकी फर्मों और उनके आर एंड डी दृष्टिकोण के बीच क्या अंतर है?

    3. डेस्क पर रखी किनले की बोतल की डिज़ाइन की विशेषताएँ बताएं।

    4. डिजाइन के लिए IIT में पाठ्यक्रम संरचना क्या है?

    5. प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल डिजाइन में क्या अंतर है?

    शौक और फिटनेस

    उनके शौक को लेकर किया गया ये प्रश्न

    1. आपने अपने शौक के रूप में फिटनेस को चुना। आप किस तरह की फिटनेस की बात कर रहे हैं

    2. शारीरिक फिटनेस के पाँच तत्व कौन से हैं?

    3. भारत जैविक खेती में अपनी क्षमता का पूरी तरह से एहसास क्यों नहीं कर पाया है? (बढ़ती जैविक आहार प्रवृत्ति पर)

    4. आज क्या करोगे?

    5. जयपुर के लोगों के दिल्ली की विरासत में योगदान के बारे में बताएं।

    नौकरशाही और सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया को लेकर हुआ ये सवाल

    अक्षत से सोशल मीडिया को लेकर भी एक सवाल किया गया।

    अक्षत से पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सरकारी निगरानी की जरूरत है?

    दूसरे सवाल में पूछा गया कि केंद्रीय सूचना आयोग के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के भ्रष्ट अधिकारियों के विवरण का खुलासा करने के फायदे और नुकसान हैं?

    तीसरा सवाल पूछा गया कि यदि आपको "Study in India" अभियान का प्रभारी बनाया जाता है, तो आप उस को बढ़ावा देने के लिए क्या करेंगे?

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC 2018

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शिक्षा

    हरियाणा: सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगी NTSE के लिए फ्री में कोचिंग हरियाणा
    CBSE अब AI के साथ-साथ योगा और अन्य क्लासेस को भी करेगा अनिवार्य CBSE
    UGC NET 2019: अब इस तिथि को जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात के 63 स्कूलों से एक भी छात्र नहीं हुआ पास गुजरात

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: तैयारी करने वालों में ये पांच आदतें होना है जरूरी, जानें शिक्षा
    UPSC Exam 2019: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां से करें आवेदन, जानें विवरण शिक्षा
    UPSC CSE 2019: पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती शिक्षा
    UPSC 2019: तैयारी के लिए यहां से प्राप्त करें ऑडियो नोट्स शिक्षा

    UPSC 2018

    UPSC में कितने चरण और किस पैटर्न से होता है चयन, जानें यहां से शिक्षा
    जारी हुआ UPSC सिविल सेवा मेन का रिजल्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए ले जाएं ये दस्तावेज़ शिक्षा
    UPSC CSE 2018: जारी हुई मार्कशीट, यहां से जानें कैसे देखें नंबर शिक्षा
    UPSC 2018: कई समस्याओं के बावजूद इन लोगों ने पास की परीक्षा, कहानी जानकर मिलेगी प्रेरणा शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025