NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC CSE 2019: पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती
    अगली खबर
    UPSC CSE 2019: पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

    UPSC CSE 2019: पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 20, 2019
    07:32 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में 2019 में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है।

    अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    इस बार यानी कि साल 2019 में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। मतलब इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक पदों पर भर्ती होगी।

    आइए जानें कुल पदों की संख्या।

    पद

    896 उम्मीदवारों का होगा फाइनल चयन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल UPSC परीक्षा के माध्यम से कुल 896 उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाएगा।

    कुल 896 पदों की संख्या में 39 पद नेत्रहीन और तेजाब हमले से पीड़ित दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।

    अगर हम पिछले साल की बात करें तो साल 2018 में कुल 782 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसका मतलब इस साल भर्ती के लिए 114 पदों की संख्या बढ़ाई गई है।

    संख्या

    लगातार घट रही थी संख्या

    अगर हम पिछले चार सालों की भर्ती देखें, तो सिविल सेवा परीक्षा में होने वाली भर्तियों की संख्या लगातार घटती जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2014 में लगभग 1,364 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी।

    पिछले 9-10 साल का रिकॉर्ड देखें तो साल 2018 में पदों की संख्या सबसे कम थी, जबकि कुल 782 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। वहीं 2014 में सबसे ज्यादा पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

    जानकारी

    कब से कब तक होंगे आवेदन

    UPSC Exam 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी, 2019 से 18 मार्च, 2019 तक चलेगी। प्रिलिमनरी परीक्षा 02 जून, 2019 को आयोजित कराई जाएगी। UPSC परीक्षा पास करने के बाद आपका चयन IAS, IPS, IFS, IRS जैसे प्रतिष्ठित पदों पर होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    CBSE Board Exam 2019: जारी हुए नए निर्देश, इनके बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश CBSE
    आज का इतिहास: क्या-क्या घटित हुआ था 13 फरवरी को, इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    BSEB Exam 2019: 12वीं के दो विषयों की परीक्षा के समय में हुआ बदलाव, जानें बिहार
    CBSE Board Exam: इस बार आसान होंगी परीक्षाएं, जानें क्यों इस्तेमाल होगा ट्रेटा सॉफ्टवेयर CBSE

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC भर्ती 2018: सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर और सीनियर डेवलपर के लिए 20 दिसंबर तक करें आवेदन सरकारी नौकरी
    इन टिप्स को अपनाकर पहले ही प्रयास में पास करें UPSC परीक्षा शिक्षा
    इन 5 वेबसाइटों से प्राप्त करें मुफ्त में UPSC स्टडी मटेरियल शिक्षा
    UPSC तैयारी में भूलकर भी न करें ये गलती, इस तरह करें परीक्षा की तैयारी शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025