NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE Main 2019: क्या इस बार ज्यादा होगी कट ऑफ? यहां से जानें
    करियर

    JEE Main 2019: क्या इस बार ज्यादा होगी कट ऑफ? यहां से जानें

    JEE Main 2019: क्या इस बार ज्यादा होगी कट ऑफ? यहां से जानें
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 13, 2019, 01:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    JEE Main 2019: क्या इस बार ज्यादा होगी कट ऑफ? यहां से जानें

    अप्रैल में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2019 आज संपन्न हो गई है और अब सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार रहेगा। कई विशेषज्ञों ने पेपर के कठिनाई स्तर का विश्लेषण किया है और पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक कट ऑफ होने की उम्मीद की जा रही है। इसलिए सभी छात्र सोच रहे हैं कि क्या इस बार कट ऑफ ज्यादा होगी? आइए जानते हैं, क्या सच्च में ज्यादा होगी कट ऑफ?

    फिजिक्स भाग था ज्यादा लंबा

    KVS (कोलकाता) के भौतिक के शिक्षक अमलेन्दु घोष ने कहा है कि सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 85 से 90 तक अलग-अलग होगी। इसी तरह OBC उम्मीदवारों के लिए 45 से 70 तक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और PWD के लिए 40-70 तक होगी। अमलेन्दु घोष ने पहले 3 दिनों के JEE मेन अप्रैल के पेपर का विश्लेषण किया था। घोष के अनुसार जहां फिजिक्स का भाग लंबा था, वहीं पूरा पेपर विचारशील था।

    पिछले साल जनरल श्रेणी के लिए थी 74 कट ऑफ

    एकेडमिक हेड और ग्रेडअप और परीक्षा तैयारी पोर्टल के VP नवीन सी जोशी का कहना थोड़ा अलग है। उन्होंने कहा कि कट ऑफ 80 से 85 के बीच होगी। वहीं Toppr.com के VP राजशेखर रेट्रे ने एक व्यापक रेंज देते हुए और कहा कि JEE मेन 2019 की कट ऑफ 75 से 85 तक की उम्मीद है। ये कट ऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। पिछले साल सामान्य वर्ग के लिए 74 थी।

    JEE एडवांस का आयोजन मई में किया जाएगा

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JEE मेन क्वालिफाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को JEE एडवांस के लिए उपस्थित होना होगा। JEE एडवांस परीक्षा 2019 27 मई, 2019 (सोमवार) को भारत और विदेश में आयोजित कराई जाएगी।

    इस साल दो बार आयोजित हुई परीक्षा

    JEE का आयोजन हर साल विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) - और आर्किटेक्चर कॉलेज में प्रवेश के लिए किया जाता है। JEE दो चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला चरण JEE मेन और दूसरा चरण JEE एडवांस है। इस वर्ष JEE Main साल में दो बार (जनवरी और अप्रैल) NTA द्वारा आयोजित किया गया है। इस परीक्षा में कुल 18 लाख 64 हज़ार 939 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा
    JEE मेन

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    JEE मेन

    JEE में अनुत्तीर्ण उम्मीदवार ऐसे करें BITSAT की तैयारी, 21 मई से शुरू होगी परीक्षा इंजीनियरिंग
    JEE मेन पास नहीं कर पाए तो दें इंजीनियरिंग से संबंधित ये प्रवेश परीक्षाएं इंजीनियरिंग
    JEE एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन IIT गुवाहाटी
    JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक परीक्षा परिणाम

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023