NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 13 अप्रैल को ही हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, जानें अन्य घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 13 अप्रैल को ही हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, जानें अन्य घटनाएं

    आज का इतिहास: 13 अप्रैल को ही हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, जानें अन्य घटनाएं
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 13, 2019, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 13 अप्रैल को ही हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, जानें अन्य घटनाएं

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 13 अप्रैल के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएंं

    गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्‍थापना 13 अप्रैल, 1699 को की थी। न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलिटन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट की स्‍थापना 13 अप्रैल, 1870 को हुई थी। ब्रिटिश जनरल डायर ने 13 अप्रैल, सन 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया था। बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 13 अप्रैल, 1919 को इटालियन फासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी।

    अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया

    लाल किले का निर्माण 13 अप्रैल, 1648 को पूरा हुआ था। अमेरिका में पहला हाथी 13 अप्रैल, 1796 को भारत से लाया गया था। हंगरी को 13 अप्रैल, 1849 को गणराज्य बनाया गया। पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन 13 अप्रैल, 1919 को हुआ था।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म 13 अप्रैल, 1881 को हुआ था। प्रसिद्ध निर्माता और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 13 अप्रैल, 1898 को हुआ। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 13 अप्रैल, 1925 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 13 अप्रैल, 1940 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 13 अप्रैल, 1963 को हुआ था। भारतीय फिल्म और मंच अभिनेता बलराज साहनी का निधन 13 अप्रैल, 1973 को हुआ था। अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और पर्यावरणविद वालेस स्टेग्नर का निधन 13 अप्रैल, 1993 को हुआ था। अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जॉन आर्चीबाल्ड व्हीलर का निधन 13 अप्रैल, 2008 को हुआ था। अमेरिकी संगीतकार और कवि ची चेंग का निधन 13 अप्रैल, 2013 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023