NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी दिखाते हैं ये संकेत, तुरंत करें सुधार
    अगली खबर
    व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी दिखाते हैं ये संकेत, तुरंत करें सुधार
    आत्मविश्वास की कमी दिखाते हैं ये संकेत (तस्वीरः फ्रीपिक)

    व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी दिखाते हैं ये संकेत, तुरंत करें सुधार

    लेखन राशि
    Aug 07, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    वर्तमान में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से हर व्यक्ति में कहीं न कहीं आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है।

    इसका असर पर्सनालिटी डेवलपमेंट, प्रोडक्टिविटी और मानसिक स्वास्थ्य पर नजर आता है। आत्मविश्वास की कमी व्यक्ति को करियर में सफल होने से रोकती है।

    कई बार लोग इस विषय पर खुलकर बात नहीं करते, लेकिन कुछ संकेतों से उनमें आत्मविश्वास की कमी नजर आ ही जाती है।

    आइए आत्मविश्वास की कमी दिखाने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं।

    #1

    खुद को कम आंकना

    कई लोग खुद को हर काम में कम समझते है और हमेशा स्वयं से नकारात्मक बातें करते है।

    अन्य लोगों से खुद की तुलना करने पर हीनभावना पैदा होती है और इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होता है।

    ऐसे में खुद को अन्य लोगों से कम न समझे। सभी में कुछ कमी और कुछ अच्छाइयां जरूर होती है।

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। अपनी ताकत को समझें और अपनी सफलताओं को याद करें।

    #2

    लोगों के आंकलन पर ध्यान देना

    आत्मविश्वास की कमी के कारण आप अपनी दुनिया को एक सीमित दायरे में घेर लेते हैं और चीजों में केवल नकारात्मकता ढूंढने लग जाते हैं।

    जो लोग 'दुनिया क्या कहेगी? लोग क्या सोचेंगे?' इन बातों पर ध्यान देते है, उनमें आत्मविश्वास की बड़ी कमी होती है।

    अपनी जिंदगी पर फोकस करें। लोगों के कहने पर अपना निर्णय न बनाएं।

    अपनी मेहनत पर विश्वास करें और लोगों के आंकलन पर बिल्कुल ध्यान न दें।

    #3

    भविष्य को लेकर असमंजस

    आत्मविश्वास की कमी वाला व्यक्ति हमेशा अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहता है।

    ऐसा व्यक्ति कभी भी स्वयं से कोई निर्णय नहीं ले पाता, हमेशा दूसरों पर निर्भर रहता है।

    ऐसे लोग बीती बातों और असफलताओं को अपने दिमाग में बैठा लेते हैं और हर छोटी-छोटी बातों पर घबराने लगते है।

    इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। आप सही निर्णय लेने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

    #4

    अपनी तारीफ को स्वीकार न कर पाना

    अगर कोई आपकी तारीफ कर रहा है और आप इसे साधारण रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहे है तो आप में आत्मविश्वास की कमी है।

    अपनी आलोचना को पहचान कर उनमें सुधार करना अच्छा है, लेकिन तारीफ को स्वीकार करना भी जरूरी है।

    खुद को अपनी अच्छा आदतें और गुणों के बारे में समझाएं। अपनी अच्छाइयों को स्वीकार कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं।

    लोगों को अपने बारे में बताएं और तारीफ मिलने पर उसे स्वीकार कर उनका शुक्रिया करें।

    जानकारी

    दूसरों से बात करने में घबराना

    नए लोगों से बात करने में घबराना, शब्दों को तोड़-मोड़कर कर बोलना, बात करने के दौरान पसीना आना, लोगों और भीड़ वाली जगह से दूर रहना जैसे कई लक्षण आपके आत्मविश्वास की कमी को दर्शाते है। इन लक्षणों की पहचान कर सुधार करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    नकारात्मक बॉडी लैंग्वेज से पड़ता है गलत प्रभाव, ऐसे करें सुधार करियर
    विदेशी भाषा सीखने के हैं ढेरों फायदे, जानिए नई भाषा कैसे सीखें टिप्स
    पहनावे से प्रभावित होता है आपका व्यक्तित्व, न करें ये गलतियां टिप्स
    दूसरों को जज करने की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा तनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025