LOADING...
राजस्थान में स्टेनोग्राफर और निजी सहायक के कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन
राजस्थान में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी

राजस्थान में स्टेनोग्राफर और निजी सहायक के कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

लेखन राशि
Feb 29, 2024
10:48 am

क्या है खबर?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान के विभिन्न विभागों कुल 474 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (29 फरवरी) से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आइए पंजीकरण के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

पद

कितने पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती अभियान के तहत शासन सचिवालय में स्टेनोग्राफर के 194 पद भरे जाएंगे। वहीं, राज्य के अधीनस्थ विभाग में निजी सहायक के 280 पदों पर भर्ती होगी। निजी सहायक के 257 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 23 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। स्टेनोग्रोफर के 80 पद अनारक्षित हैं जबकि SC वर्ग के लिए 26 पद, ST वर्ग के लिए 19 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 49 और EWS वर्ग के लिए 19 पद आरक्षित हैं।

पात्रता

कौन कर सकता है आवेदन?

इस सरकारी नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास और कंप्यूटर में '0' लेवल प्रमाणपत्र प्राप्त युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को देवनागिरी लिपि में हिंदी कार्य और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

Advertisement

चयन

कैसे होगा चयन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से जुड़े वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट दोनों के लिए कुल 400 अंक आवंटित हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के अनुसार वेतन मिलेगा।

Advertisement

आवेदन

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इसके बााद वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी करें। अब आवेदन पत्र खोलें और मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि अपलोड करें। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

Advertisement