Page Loader
NEET UG 2024: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए इन अध्यायों पर दें विशेष ध्यान
NEET UG की तैयारी की टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

NEET UG 2024: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए इन अध्यायों पर दें विशेष ध्यान

लेखन राशि
Feb 29, 2024
09:47 am

क्या है खबर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में अब उम्मीदवारों के पास लगभग 2 महीने का समय शेष है। इस समय छात्रों को शीर्ष 100 में अपनी रैंक सुनिश्चित करने के लिए हार्डवर्क के साथ स्मार्टवर्क पर फोकस करना चाहिए। आइए जानते हैं कि उम्मीदवारों को किन अध्यायों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

जीवविज्ञान

जीवविज्ञान

जीवविज्ञान की तैयारी के लिए NCERT पुस्तकों को पढ़ें और सभी बुनियादी अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें। इस विषय में मानव प्रजनन और प्रौद्योगिकी, सिद्धांत और प्रक्रियाएं, वंशानुक्रम और विविधता के सिद्धांत, वंशानुक्रम का आणविक आधार, जैव अणु, मानव प्रजनन, कोशिका जीवन, फूल और पौधों में प्रजनन, पशु साम्राज्य और फूलों की आकृति विज्ञान जैसे अध्यायों पर विशेष ध्यान दें। इनमें से कुछ विषय भ्रमित करने वाले होते हैं, इनका बार-बार रिवीजन जरूरी है।

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान की तैयारी की शुरुआत NCERT किताबों के गहन अध्ययन से करें। उम्मीदवार ऊष्मप्रवैगिकी, P-ब्लॉक तत्वों, संतुलन, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, हाइड्रोकार्बन, रासायनिक संबंध और आणविक संरचना, अल्कोहल, फिनोल और ईथर, समन्वय यौगिकों से संबंधित अध्याय पढ़ें। इसके अलावा रासायनिक कैनेटीक्स, बायोमोलेक्यूल्स, एल्डिहाइड, केटोन्स और कार्बोक्जिलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करें। उम्मीदवार कार्बनिक रसायन विज्ञान के बुनियादी सिद्धांत और तकनीकें के बारे में गहराई से पढ़ें। सभी अध्यायों की बुनियादी अवधारणाएं और रासायनिक समीकरणों का रिवीजन करें।

भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए भी NCERT किताबें सर्वश्रेष्ठ अध्ययन सामग्री है। उम्मीदवार भौतिकी की अवधारणाओं और सिद्धांतों के नोट्स बनाएं। उम्मीदवार धारा विद्युत, अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी, पदार्थ उपकरण, किरण प्रकाशिकी, प्रकाशिक उपकरण, कणों का तंत्र और घूर्णी गति जैसे अध्यायों पर विशेष ध्यान दें। सबसे पहले सैद्धांतिक भागों की अवधारणाओं को समझें, इसके बाद सूत्र और सांख्यिकीय समस्याओं की ओर बढ़ें। बेहतर अंक लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सवालों का अभ्यास करें।

तैयारी

अंतिम 2 महीनों में ऐसे करें तैयारी

अंतिम 2 महीनों में बेहतर तैयारी के लिए केवल महत्वपूर्ण अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करें। इसके अलावा रिवीजन और अभ्यास पर ध्यान दें। उम्मीदवार अपने कमजोर क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें और अपने मजबूत क्षेत्रों में भी महारत हासिल करें। हर बार मॉक टेस्ट हल करने के बाद गलतियों का विश्लेषण करें और उन्हें दोबारा दोहराने से बचें। सोशल मीडिया और मोबाइल फोन जैसे विकर्षणों से दूर रहें और केंद्रित रहकर पढ़ाई करें।