NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता
    UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता
    करियर

    UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता

    लेखन मोना दीक्षित
    April 18, 2019 | 05:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, इसे सही तैयारी और ठोस दृढ़ संकल्प के साथ ही पास किया जा सकता है। सामान्य अध्ययन (General Studies), UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा है। इसे पास करने के लिए सभी विषयों की अच्छी समझ होनी चाहिए। हमने अपने आज के इस लेख में UPSC सामान्य अध्ययन के पेपर की तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। आइए जानें।

    ऐसे करें इतिहास की तैयारी

    इतिहास भाग में पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्न आधुनिक भारतीय इतिहास से संबंधित होते हैं। इसलिए आपको आधुनिक भारत के इतिहास और विशेषकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की सभी प्रमुख घटनाओं के बारें में पता होना चाहिए। जब भी आप अपना टाइम टेबल बनाएं, तो उसमें भारत के मध्यकालीन और प्राचीन इतिहास के लिए पर्याप्त समय रखें। जिससे कि आप उसको अच्छे से पढ़ पाएं और उसका अध्ययन करने में आप कोई कसर न छोड़ें।

    कला और संस्कृति अनुभाग के लिए ऐसे पढ़ें

    कला और संस्कृति बहुत बड़ा और अस्पष्ट हैं, लेकिन भारतीय इतिहास में विशिष्ट समयावधि के संदर्भ में इसका अध्ययन करना उचित है। आपको भारतीय साहित्य और भाषाओं, धर्मों और धार्मिक सुधारों, चित्रों/नृत्य रूपों/नाटक/संगीत/त्योहारों, प्रसिद्ध कलाकारों और खाद्य प्रथाओं के बारे में सीखना चाहिए।

    कैसे करें जियोग्राफी की तैयारी

    जियोग्राफी के लिए सभी सेक्शन और टॉपिक्स के बेसिक ज्ञान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसी भी टॉपिक को छोड़ना नहीं चाहिए। आपका मुख्य फोकस फिजिकल जियोग्राफी और भारत की जियोग्राफी पर होना चाहिए। जिसमें भारतीय नदी प्रणाली, भारत की भौतिक विज्ञान, हमारी जलवायु, खनिज संपदा, कृषि, वन, मिट्टी और मिट्टी के प्रकार, वन्य जीवन और संरक्षण आदि शामिल हैं। भारतीय टॉपिक्स को पढ़ने के बाद विश्व जियोग्राफी के टॉपिक्स की पढ़ाई करें।

    राजनीति के लिए इन टिप्स से करें तैयारी

    राजनीति एक प्रमुख विषय है और प्रत्येक वर्ष इस विषय से कई प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको इसके लिए अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। तथ्य (fact) इस विषय को काफी स्कोरिंग बनाता है, क्योंकि राजनीति की अच्छी समझ रखने वाले उम्मीदवार लगभग सभी प्रश्नों को करने में सक्षम होते हैं। आप एम लक्ष्मीकांत की 'इंडियन पॉलिटी' जैसी पुस्तकों का संदर्भ लें सकते हैं। इसके अलावा सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाओं के बारे में जानना महत्वपूर्ण है।

    अर्थव्यवस्था के लिए पढ़ें ये

    मूल सिद्धांतों को अच्छा करने और अर्थशास्त्र (Economics) की तैयारी करने के लिए 11वीं और 12 वीं की NCERT की पाठ्यपुस्तकों को अच्छे से पढ़ें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनमें भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy), मैक्रोइकॉनॉमिक्स और मैक्रोइकॉनॉमिक्स शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के आर्थिक सर्वेक्षण के बजट पर भी ध्यान दें। इसके अलावा प्रमुख व्यावसायिक पत्रिकाओं से जरुर पढ़ें। इसके साथ-साथ सरकार के महत्वपूर्ण आर्थिक नीति निर्णयों पर भी ध्यान रखें।

    साइंस और टेक के लिए ऐसे पढ़ें

    साइंस एंड टेक के लिए आपको भारतीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सेनेरियो में होने वाली सभी प्रमुख तकनीकी प्रगति (Technological Advancements) को अच्छे से समझना होगा। हम आपको सलाह देंगे कि आप इसरो, DRDO और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में हो रही सभी घटनाओं पर अपना ध्यान देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छात्रों के अनुसार विशेष रूप से 'द हिंदू' का विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग काफी उपयोगी है।

    पर्यावरण और संबद्ध विषयों के लिए कैसे करें अध्ययन?

    पर्यावरण और संबद्ध विषयों की तैयार करने के लिए 6वीं से 12वीं तक की विज्ञान और पर्यावरण की NCERT पाठ्यपुस्तकों पढ़नी चाहिए। इसके अलावा पीडी शर्मा की 'पारिस्थितिकी और पर्यावरण' भी पढ़ सकते हैं। भारत के आर्थिक सर्वेक्षण और पर्यावरण मंत्रालय की वेबसाइट को देखें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    शिक्षा

    छात्रों के लिए खुशखबरी, CBSE कर रहा है बोर्ड परीक्षाओं को आसान, जानें CBSE
    JEE Main Result 2019: जानें कब जारी होगा अप्रैल परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा परिणाम
    NIRF रैंकिंग 2019: यहां से जानें देश की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में विश्वविद्यालय
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 18 अप्रैल के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलज करियर

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC CSE 2018: जारी हुई मार्कशीट, यहां से जानें कैसे देखें नंबर शिक्षा
    UPSC 2019: पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू को पास करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता शिक्षा
    UPSC: अपने अगले प्रयास के लिए इन बातों को ध्यान में रखकर करें पढ़ाई शिक्षा
    UPSC Recruitment 2019: CMS के लिए शुरू हुए आवेदन, कुल 965 विभिन्न पदों पर होगी भर्ती शिक्षा

    परीक्षा तैयारी

    अगर कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तैयारी तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता शिक्षा
    AIIMS MBBS 2019: एक महीने में तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, मिलेगी सफलता शिक्षा
    JEE: यहां से जानें कैसे शुरू करें 11वीं में तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    Jee Main April 2019: परीक्षा के एक दिन पहले इस तरह करें तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023